सीहोर

सीवेज लाइन की खुदाई से खराब सड़क का नहीं हो सका मेंटेनेंस

कस्बा क्षेत्र के रहवासियों ने नगर पालिका सीएमओ के नाम दर्ज कराई शिकायत
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 12:49 PM IST
सीवेज लाइन की खुदाई से खराब सड़क का नहीं हो सका मेंटेनेंस
सीवेज लाइन की खुदाई से खराब सड़क का नहीं हो सका मेंटेनेंस

सीहोर. सीवेज नेटवर्क के कारण खराब सड़कों की हालत अभी तक नहीं सुधरी है। जर्जर सड़कों के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। रहवासी आएदिन अफसरों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अफसर महज औपचारिकता पूर्ण करने एजेंसी को निर्देश दे रहे हैं। सख्ती से साथ सीवेज निर्माण एजेंसी अंकिता कंस्ट्रक्शन पर खराब सड़कों के मेंटेनेंस के लिए दबाव नहीं बनाया जा रहा है।

शुक्रवार को नगर पालिका सीएमओ संदीप श्रीवास्तव के नाम ज्ञापन देते हुए कस्बा निवासी मज्जू खां ने बताया कि तिलक पार्क से हनुमान फाटक और भोपाली फाटक बोराजी की मस्जिद तक सीवेज लाइन के लिए सड़क की खुदाई की गई थी।

नगर पालिका और निर्माण एजेंसी के बीच हुए अनुबंध के हिसाब से निर्माण एजेंसी अंकिता कंस्ट्रक्शन को सड़क का मेंटेनेंस करना था, लेकिन सड़क के मेंटेनेंस में सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई है। सड़क खराब होने के कारण आवाजाही में दिक्कत हो रही है। दोपहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। रहवासी धीरज जैन, गिरीश भटनागर, खालिद, धर्मिन्द्र आदि ने सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

Published on: