सीहोर

लाखों की बकाया राशि करोड़ों में पहुंची, जमा नहीं हुई तो अब बकायादारों पर होगी कार्रवाई

एक फरवरी से शुरू होगी बकायादारों पर कार्रवाई

2 min read
Jan 30, 2023
टैक्स

सीहोर.नगर में जल, संपत्ति कर (टैक्स) और दुकान किराया की बकाया राशि वसूलने नगर पालिका के तेवर सख्त हो गए हैं। नपा की तरफ से बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं तो वही छोटे बकायादारों को जल्द बकाया राशि जमा कराने चेतावनी दी जा रही है। यदि जल्द ही बकाया राशि जमा नहीं कराई तो एक फरवरी से नपा कार्रवाई शुरू करेगी। इसमें बड़े बकायादारों पर कुर्की और दुकानों में ताले जड़े जाएंगे।

शहर में सुविधा देने के एवज में नगर पालिका जनता से निर्धारित टैक्स वसूलती है। टैक्स की बकाया राशि कुछ साल पहले तक हजारों में हुआ करती थी। जिसके समय पर जमा नहीं होने से लाख पार कर करोड़ में पहुंच गई है। नपा अधिकारियों की माने तो वर्तमान में संपत्ति,जलकर, दुकान किराया को मिलाकर करीब 12 करोड़ 10 लाख रुपए का बकाया है। जिसे वसूलने नपा की तरफ से हरफ प्रयास किए, लेकिन ज्यादा कोई सफलता नहीं मिली है।

जारी किए जा रहे हैं बिल
बकायादारों को नपा की तरफ से बिल जारी किए जा रहे हैं। यह बिल 20 हजार लोगों को दिए जाएंगे। बकायादारों ने निर्धारित तारीख तक राशि जमा नहीं कराई तो कार्रवाई की जाएगी। नपा अधिकारियों के अनुसार बकायादारों के सामानों की कुर्की कर राशि वसूल की जाएगी, वही दुकानों में ताले जड़े जाएंगे। बकायादरों को चेतावनी दी गई है। नपा जलकर वालों के नल कनेक्शन भी काटेगी, जिससे उनके पानी की समस्या खड़ी हो सकती है।

नियमित जमा हो तो नहीं पड़ेगा भार
प्रत्येक व्यक्ति को टैक्स की राशि समय पर जमा कराना जरूरी है। जो टैक्स की राशि वह जमा कराते हैं, उसी से नगर पालिका सीसी रोड,नाली निर्माण,सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्य कराती है। टैक्स जमा नहीं किया तो विकास कार्य प्रभावित होंगे, जिसका खामियाजा लोगों को ही परेशानी के रूप में भुगतना पड़ेगा। इसलिए जनता को नियमित टैक्स समय पर जमा करना चाहिए। इसके दो फायदे भी होंगे। पहला ज्यादा राशि का भार नहीं बढ़ेगा, वही दूसरा नपा अधिकारी, कर्मचारियों को बकाया राशि वसूलने ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ेगी।

Published on:
30 Jan 2023 10:26 am
Also Read
View All