सीहोर

Ex CM उमा भारती ने सलकनपुर पहाड़ी के नीचे गुजारी मंगलवार की रात, जिद सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सलकनपुर पहुंची और रात भर माता मंदिर की पहाड़ी के नीचे बिता दी। यहां उन्होंने माता मंदिर पहाड़ी के नीचे स्थापित शिव मंदिर में रात गुजारी। दरअसल मध्यप्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार को सलकनपुर पहुंचीं।
2 min read
Nov 09, 2022
uma_bharti.jpg

सीहोर। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सलकनपुर पहुंची और रात भर माता मंदिर की पहाड़ी के नीचे बिता दी। यहां उन्होंने माता मंदिर पहाड़ी के नीचे स्थापित शिव मंदिर में रात गुजारी। दरअसल मध्यप्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार को सलकनपुर पहुंचीं। वे यहां प्रसिद्ध देवी मंदिर सलकनपुर में माता रानी के दर्शन करने पहुंची थीं। लेकिन मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के बाद सूतक काल के दौरान उन्हें मंदिर के पट बंद मिले। लेकिन अब यहां से बिना दर्शन किए नहीं लौटना चाहती थीं। उनका कहना था कि वह आई हैं माता के दर्शन करने तो दर्शन करके ही वापस जाएंगी। इसके लिए उन्होंने सारी रात यहीं गुजारने के लिए मंदिर ट्रस्ट से बात की। लेकिन, मंदिर में रुकने की परम्परा न होने के कारण ट्रस्ट ने उनसे माता मंदिर की पहाड़ी से नीचे रुकने का आग्रह किया। जिसके बाद उन्होंने पूरी रात पहाड़ी के नीचे स्थित शिव मंदिर में गुजारी। सुबह होते ही मां के दर्शन करने पहुंच गईं।

सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय के मुताबिक मंगलवार को ग्रहण का सूतक होने के कारण मंदिर के पट बंद थे। वहीं नियमानुसार रात 8 बजे मंदिर के पट बंद हो जाते हैं। इसके बाद सभी लोग पहाड़ से नीचे आ जाते हैं। जब उमा भारती वहां पहुंची तो उन्होंने दर्शन की इच्छा जाहिर की। इस पर उन्हें मंदिर के नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में ही रुकने की इच्छा जाहिर की। तब ट्रस्ट के लोगों ने उन्हें बताया कि मंदिर वाली पहाड़ी पर रात को कोई नही रुकता। तब उमा भारती ने पास के ही शिव मंदिर में रात भर रुकने का मन बनाया। वो रात भर वहीं रुकी और सुबह माता के दर्शन किए।

और फैल गई यह अफवाह
इस घटना के बाद इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैल गई कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रात में सलकनपुर पहुंचीं, पट बंद होने के बाद दर्शन नहीं होने पर शिव मंदिर परिसर में धरना देने पहुंच गईं। रातभर सलकनपुर में पुलिस प्रशासन व मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे। सुबह उन्होंने मां विजयासन के दर्शन किए। इस मामले को लेकर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि उमा भारती परंपराओं को मानती हैं और धार्मिक नियम-कायदों का पूर्ण पालन करती हैं। उन्होंने यहां भी मंदिर के नियमों को पूरी श्रद्धा भाव से माना।

Updated on:
09 Nov 2022 12:01 pm
Published on:
09 Nov 2022 12:00 pm