
Kubereshwar Dham Kanwar Yatra : कुबेरेश्वर धाम कांवड़ यात्रा (Photo Source - Patrika)
sehore news: सावन मास में सीवन घाट से कुबेरेश्वर धाम तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कांवड़ यात्रा को लेकर तीन दिन के लिए पुलिस ने डायवर्शन प्लान बनाया है। यह 23 से 25 अग्रस्त तक लागू रहेगा। कांवड़ यात्रा 25 अगस्त को निकाली जाएगी। यह कांवड़ यात्रा करीब 11 किलोमीटर की होती है।
कांवड़ यात्रा में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी कांवड़ लेकर चलते हैं। कांवड़ यात्रा में होने वाली भीड़ को लेकर कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष का वितरण बंद कर दिया गया है। आगे रुद्राक्ष वितरण कब से शुरु होगा, अभी तिथि तय नहीं हुई हैं। पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान एक एक से 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। दो महिलाओं की मौत को रुद्राक्ष वितरण काउंटर पर भगदड़ मचने से हुई थी।
जिला मुख्यालय पर 25 अगस्त को होने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल होने की संभावना है पुलिस ने पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए भारी और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्शन प्लान जारी किया गया है। परिवर्तित मार्ग व्यवस्था 23 अगस्त सुबह 6 बजे से 25 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान अव्यवस्था के चलते 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। दो महिलाएं तो कांवड़ यात्रा के एक दिन पहले 4 अगस्त को ही भगदड़ के दौरान मर गई। इसके बाद एक-एक से लगातार आगे तीन दिन तक श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला चला और कुल 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई।
कुबेरेश्वर धाम में होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात बाधित नहीं हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इसके लिए रूट डायवर्शन लागू किया गया है। कांवड़ यात्रा की ड्यूटी के लिए से भी पुलिस बल भेजने की डिमांड पुलिस मुख्यालय को भेजी गई है। यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित परिवर्तित बाहर अवधि मार्गों का ही उपयोग करें।
-भोपाल की ओर से आने वाले भारी वाहन मुबारकपुर जोड़ और तुमड़ा जोड़ से डायवर्ट होकर श्यामपुर-कुरावर-ब्यावरा-शाजापुर-मक्सी मार्ग से देवास और इंदौर जा सकेंगे।
-देवास और इंदौर से भोपाल जाने वाले भारी वाहन मक्सी-शाजापुर-ब्यावरा-कुरावर-श्यामपुर होते हुए भोपाल पहुंच सकेंगे।
-कन्नौद और खातेगांव क्षेत्र से आने वाले भारी वाहन आष्टा-सुजालपुर-पचोर होते हुए ब्यावरा की ओर जा सकेंगे।
-होशंगाबाद, रेहटी और भैरुंदा क्षेत्र से इंदौर जाने वाले भारी वाहन गोपालपुर-कन्नौद-आष्टा मार्ग से निकल सकेंगे।
-भोपाल से आष्टा, देवास, उज्जैन और इंदौर जाने वाले छोटे वाहन सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ होते हुए अमलाहा मार्ग से आगे जा सकेंगे।
-इंदौर, उज्जैन और देवास से भोपाल आने वाले वाहन आष्टा-अमलाहा-भाऊखेड़ी जोड़-न्यू क्रिसेंट चौराहा मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
Updated on:
20 Aug 2026 05:32 pm
Published on:
20 Aug 2026 05:30 pm
