5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राम मंदिर में चढ़ावा चोरी खुला भ्रष्टाचार…’ साइकिल से सीहोर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

​PCC Chief Jitu Patwari news: साइकिल चलाकर सीहोर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज अद्भुत और अकल्पनीय भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
2 min read
Google source verification
​PCC Chief Jitu Patwari: साइकिल चलाते हुए सीहोर पहुंचे (Photo Source - Patrika)

​PCC Chief Jitu Patwari: साइकिल चलाते हुए सीहोर पहुंचे (Photo Source - Patrika)

​PCC Chief Jitu Patwari: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार की सुबह लगभग 9:50 बजे अचानक साइकिल चलाते हुए सीहोर पहुंचे। जन-जन से जुड़ने और जनता की आवाज को बुलंद करने के अपने अनोखे अंदाज के तहत उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की। सीहोर आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और सीहोर शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।जीतू पटवारी ने सबसे पहले प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर का रुख किया। उन्होंने भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मध्य प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और जनता की समृद्धि की कामना की।

गणेश मंदिर में दर्शन के उपरांत जीतू पटवारी ने वर्तमान भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तीखे राजनीतिक बाण छोड़े। प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में आज अद्भुत और अकल्पनीय भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यह सरकार अलीबाबा चालीस चोर की सरकार बनकर रह गई है। अयोध्या के जमीन घोटालों से लेकर महाकाल लोक तक में हुई लूट के गंभीर सवालों पर सूबे के मुख्यमंत्री पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।

​पूरी तरह से मुफ्त हो शिक्षा

जीतू पटवारी ने कांग्रेस के भविष्य के विजन और राहुल गांधी की सोच को रेखांकित करते हुए एक बड़े अभियान की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी 14 और 15 तारीख को कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश में एक नई सोच और क्रांतिकारी विचार के साथ जनता के बीच जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर बच्चे के लिए सुरक्षित शिक्षा और शिक्षा की गारंटी सुनिश्चित करना है। कांग्रेस का संकल्प है कि केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा पूरी तरह मुफ्त हो। चाहे कोई गरीब हो या अमीर, किसी भी जाति या धर्म का हो सभी को एक जैसी और उच्च स्तरीय शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। इस जनहितैषी आंदोलन को ताकत देने के लिए पूरी कांग्रेस मुस्तैदी से मैदान में उतर रही है।

भाजपा शासन के खिलाफ भारी आक्रोश

​अपने दतिया दौरे का अनुभव साझा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वहां की जनता में भाजपा शासन के खिलाफ भारी आक्रोश है और लोग अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जनता इस कुशासन का बदला लेने का मन बना चुकी है, जिससे यह साफ है कि आगामी चुनाव में दतिया से कांग्रेस शत-प्रतिशत ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। जीतू पटवारी की इस साइकिल यात्रा और जन-सरोकार के मुद्दों ने सीहोर सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नया जोश फूंक दिया है, जो आने वाले समय में भाजपा सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनने वाला है। पटवारी ने अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को खुला भ्रष्टाचार बताया।