
Viral Infections Cases Rise (बड़वानी में 3 दिन के भीतर अस्पताल पहुंचे 2100 मरीज photo Source- patrika)
Barwani News : मध्य प्रदेश के बड़वानी में जारी बारिश और दूषित पानी के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। इस मौसम में पेट दर्द के साथ उल्टी - दस्त की शिकायत लेकर अधिकांश मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी की वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। पिछले साल उल्टी-दस्त से ज्यादातर लोग प्रभावित हुए थे। जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले 3 दिनों में 2100 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या पेट दर्द, बुखार, वायरल संक्रमण और उल्टी-दस्त के मरीजों की रही।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार गुरुवार को 760, शुक्रवार को 829 और शनिवार शाम 5.15 बजे तक 553 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से सुबह से ही ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगीं। पंजीयन काउंटर से लेकर डॉँटरों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र तक भीड़ देखी गई। चिकित्सकों के अनुसार, लगातार बारिश, उमस और मौसम में उतार- चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं।
अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक है। कई मरीज तेज बुखार, शरीर दर्द, गले में संक्रमण और पेट में ऐंठन की शिकायत लेकर पहुंचे। डॉँक्टरों ने अपील की है कि, इस मौसम में खानपान और साफ - सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खुला और बासी भोजन न खाएं। केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। बच्चों को बारिश में भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनाएं और बुखार या पेट दर्द पर स्वयं दवा न लें, डॉँक्टर की सलाह लें।
-शहर निवासी राजू को उल्टी - दस्त की शिकायत थी। जिला अस्पताल में डॉख्टर को दिखाया। डॉख्टर ने खानपान में एहतियात बरतने और दवा लेने की सलाह दी।
-भीलखेड़ा निवासी राम सिंह को रात से उल्टी-दस्त हो रहा था। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉख्टरों ने दवा देकर छुट्टी दी और 2 दिन बाद फिर दिखाने को कहा।
-शहर निवासी गोविंद ने बताया कि, तबियत बताने आया हूं, खाना नहीं अच्छा लगता। ओपीडी में भारी भीड़ है। भीड़ कम होने पर एमडी मेडिसिन को दिखाकर दवाई लूंगा।
-ग्रामीण रमिला बाई ने कहा बुखार व दस्त की तकलीफ है। जिला अस्पताल आई हूं। अभी भीड़ बहुत है, शाम 5.15 बजे तक सिर्फ 2 एमडी मेडिसिन डॉख्टर ही आए हैं।
-डॉक्टरों की सलाह और सुरक्षित पानी का सेवन करें।
-बासी खाद्य पदार्थों से बचें।
-हाथों की नियमित सफाई रखें।
-बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
-बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त पर डॉख्टर से सलाह लें।
बड़वानी के एमडी मेडिसिन डॉ. जोसेफ सुलिया के अनुसार, बारिश के मौसम में प्रदूषित पानी और बासी भोजन से उल्टी-दस्त और बुखार यानी गैस्ट्रोएंटेराइटिस का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मरीज को ओआरएस का घोल दें, उबला पानी पिलाएं और हल्का खाना दें। यदि उल्टी-दस्त न रुकें तो तत्काल डॉख्टर से संपर्क करें।
Updated on:
05 Jul 2026 10:30 am
Published on:
05 Jul 2026 10:30 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
