28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में अगले महीने से शुरू होगा नर्मदा 6-लेन ब्रिज, कम होगी दो राज्यों की दूरी, बड़वाह बायपास का काम लगभग पूरा

Indore-Edlabad Highway Construction: इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। एनएचएआई अधिकारियों के ताजा निरीक्षण के बाद संकेत मिले हैं कि अगले महीने बड़ा अपडेट मिल सकता है, जिससे लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।
2 min read
Google source verification
indore-edlabad highway construction

Indore-Edlabad Highway Project: NHAI के के क्षेत्रीय अधिकारी ने किया हाईवे निर्माण कार्य का निरीक्षण (फोटो सोर्स- NHAI RO Bhopal X Handle)

Narmada Six-lane Bridge: इंदौर-एदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य (Indore-Edlabad Highway) को गति देने के प्रयासों के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) एनएल यवतकर ने सोमवार को बड़वानी जिले के बड़वाह बायपास (Barwah Bypass) सहित विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नर्मदा नदी पर बन रहे सिक्सलेन ब्रिज की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति और दूसरी लेन शुरू करने की समय-सीमा की जानकारी ली। निर्माण एजेंसी ने बताया कि दूसरी लेन का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और इसे अगले महीने यातायात के लिए शुरू किया जा सकता है।

NHAI के अधिकारी ने किया बड़वाह बायपास का निरीक्षण

बड़वाह बायपास पहुंचे आरओ यवतकर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। वर्तमान में पुल की एक लेन से ही यातायात संचालित हो रहा है। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्य की प्रगति और शेष कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान बलवाड़ा से धनगांव के बीच निर्माण कार्य में हो रही देरी और भारी वाहनों के कारण लगातार हो रहे सडक हादसो पर आरओ यवतकर ने कहा वे हाल ही में पदस्थ हुए है और परियोजना की वास्तविक स्थिति का आकलन करने पहुंचे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनएचएआई की प्राथमिकता पूरे मार्ग पर जल्द यातायात शुरू करना है, लेकिन गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा निर्माण कार्य को केवल समय सीमा में पूरा करना ही उद्देश्य नहीं है, यह भी तय किया जाएगा कि सडक और पुल लंबे समय तक सुरक्षित एवं टिकाऊ रहे।

बलवाड़ा से धनगांव तक निर्माण अधूरा

उल्लेखनीय है कि बलवाड़ा से धनगांव तक का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। इस हिस्से में कई पुल, पुलिया और ओवरब्रिज का निर्माण शेष है। समय. सीमा कई बार बढ़ने के बावजूद परियोजना पूरी नहीं हो सकी है। फिलहाल सर्विस लेन से यातायात संचालित हो रहा है, जबकि मुख्य हाईवे शुरू नहीं होने से इंदौर-खंडवा मार्ग का भारी ट्रैफिक आज भी बड़‌वाह और सनावद के पुराने शहरी मार्ग से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बायपास और तैयार हिस्सों को शीघ्र शुरू कर यातायात को मुख्य मार्ग पर स्थानांतरित करने की मांग की है।