
सीहोर। भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण की सौगात देने के लिए पौधरोपण जरूरी है। यह बात अहमदपुर के मंडी ग्राउंड पर आयोजित भव्य रूप से आयोजित सामूहिक पौधारोपण के दौरान पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कही। इस अवसर पर अनेक लोगों ने पौधरोपण किया साथ ही इसकी रक्षा करने का भी संकल्प लिया।
हरित प्रदेश अभियान के तहत तो कोई ग्रीन डे मनाकर पौध रोपण अभियान में अपनी सहभागिता निभा रहा है। पौधरोपण के साथ ही उन्हे पेड़ बनाने तक की जिम्मेदारी भी ली जा रही है। पत्रिका अभियान में बच्चे युवा ओर बुजुर्ग हर वर्ग आगे आकर पर्यावरण को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझ रहे है। इसी के साथ ही सभी ने अपने अपने पौधो की देखभाल और उन्हे पौधे से पेड़ बनने तक पानी और खाद देकर सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया।
अहमदपुर में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की अध्यक्ष उषा सक्सेना ने कहा कि पेड़-पौधे धरती मां के श्रृंगार हैं। इनके बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पेड़ों से ही हमें आक्सीजन मिलता है। इसलिए इसकी रक्षा करना और अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के संचालक शशांक सक्सेना ने भी युवाओं को संबोधित किया।
अहमदपुर मंडी में सौ से अधिक पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह मीणा, मायाराम गौर, श्यामसिंह जाट, परमानंद मीणा, राधेश्याम शर्मा, गोपीलाल गुप्ता, गोविन्द शर्मा, बाला प्रसाद मीणा, शफीकउद्दीन, रकीब पठान, रामरतन गौर, सलामुउद्दीन, अनवर शाह, हरि सिंह, चंदर सिंह, धूर सिंह, भागीरथ, भरत सिंह गुर्जर, चैन सिंह, बाफूलाल गुर्जर, खुमान सिंह गुर्जर, विश्राम सिंह ठाकुर, उमेश दांगी, धनराज शर्मा, कैलाश साहू, विश्राम मीणा, गोविन्द सिंह और रमेश मीणा आदि शामिल थे।
बच्चों ने मनाया ग्रीन डे
मंडी स्थित सरस्वती स्कूल में राजेश खंडेलवाल, जयंत शाह, विश्वास पाटीदार, रजनीश सोनी, मीना श्रीवास्तव की उपस्थिति में ३० से अधिक नन्हे मुन्हे बच्चो के साथ स्कूल प्रांगण में दस से अधिक पौधों का रोपण कर ग्रीन डे मनाया।
एसडीएम ने शिक्षकों के साथ रोपे पौधे
पिछले वर्षो से एसडीएम के पद पर रहे राजकुमार खत्री का स्थानांतरण हो गया। अध्यापक संघ ने एसडीएम को विदाई के साथ सम्मान किया। इसी दौरान सभी ने मिलकर टाउन हाल स्थित नदी किनारे फलदार पौधे भी लगाए। पौधरोपण के समय पटवारी संजय वर्मा, अध्यापक नरेन्द्र नागिया, सतीष त्यागी, संजय सक्सेना, देवेन्द्र साहु सहित अन्य अध्यापक और आम जन उपस्थित थे।
चेंजमेकर भी बने अभियान में सहभागी
पत्रिका के चेंजमेकर डा. अनीस खान ने भी अपने साथियों के साथ पावर हाउस चौराह स्थित मैदान पर करीब एक दर्जन पौधों का रोपण किया गया। वहीं संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि पौधों से ही पर्यावरण स्वच्छ बनेगा। घर का एक सदस्य एक पौधा जरूर लगाए और उसे बड़ा करे। पौधरोपण के दौरान देवकरण पंवार, आत्मा राम त्यागी, कमलेश, केएम बिल्लोरे, हरिश आर्य, मथुरा प्रसाद परमार, कमल सिंह, पुष्पेन्द्र, सुरेश श्रीवास्तव, बीएल तिवारी सहित अन्य लोगो ने भी पौधरोपण किया।