सीहोर

महिलाओं के सम्मान के लिए हमेशा खड़े है कार्तिक के पापा: साधना सिं​ह

बुधनी का हर आदमी और महिला ही विधायक और सीएम है....
2 min read
Oct 22, 2018
news
महिलाओं के सम्मान के लिए हमेशा खड़े है कार्तिक के पापा: साधना सिं​ह

सीहोर कुलदीप सारस्वत की रिपोर्ट...
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है आज सीहोर जिले के नसरुल्लागंज मेें मातृ शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वैसे ही कार्यकताओं ने फूलों से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी कार्यक्रम मेें शामिल हुई। सीएम के इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवा रंग की साड़ी पहनकर कार्यक्रम में पहुंची है।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह ने कहा कि माता बहन बेटियों के सम्मान के लिए कार्तिक के पापा लगातार 15 साल से मध्य प्रदेश में खडे है।बुधनी का हर आदमी और महिलाए ही विधायक और सीएम है। सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए साधना सिंह ने बताया कि आज मध्य प्रदेश में जो भी विकास हुआ है वो सब भाजपा की ही देन है। महिलाओं को उनका हक दिलाने में शिवराज सरकार कभी भी पीछे नहीं हटी। और आगे भी महिलाओं के सम्मान में सरकार काम करती रहेगी।

लगभग 10 हजार महिलाएं पहुंची...
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय मातृ शक्ति सम्मेलन में लगभग 10 हजार महिलाएं पहुंची। भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 1 बजे नसरुल्लागंज पहुंचे और कार्यक्रम में सम्मिलित होनें के बाद भोपाल के लिए रवाना हो जाएगें।


मातृ शक्ति को मिलने चाहिए ज्यादा अवसर....
इसके पहले भी अतंराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में महिला कोष स्थापना करने की घोषणा की थी, सीएम ने कहा था कि इस कोष का उपयोग महिला सशक्तिकरण की गतिविधियों में किया जाएगा।

गौरतलब है कि महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान हुए थे। सीएम ने कहा था कि समाज और विश्व को आगे बढ़ाने के लिए मातृ शक्ति को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलने चाहिए, उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा था कि वे खुद भी आगे बढ़े और प्रदेश को भी आगे बढ़ाए, प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने और आगे बढ़ने के लिए महिला कोष की स्थापना करने का भी एलान किया था।

Updated on:
22 Oct 2018 03:26 pm
Published on:
22 Oct 2018 03:26 pm