सीहोर

अंधी गति से दौड़ रही बस रेलिंग से टकराकर पलटी खाई, 20 यात्री घायल

अंधी गति से दौड़ रही बस रेलिंग से टकराकर पलटी खाई, 20 यात्री घायल
2 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 11:11 AM IST
road accident, road safty week, patrika bhopal, patrika news, sehore road accident, traffice police,

सीहोर। इंदौर भोपाल हाईवे पर गुरुवार की सुबह 5:15 बजे के करीब सिवनी से इंदौर जा रहे यात्री बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर दो पलटी खा गई । हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से अधिकांश को भोपाल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सिलवानी ट्रेवल्स की बस एमपी 30- 0 235 छिंदवाड़ा से इंदौर के लिए चली थी। बताया जाता है कि बस गुरुवार की सुबह 5:15 बजे के करीब इंदौर- भोपाल हाईवे स्थित अमलाह जोड़ के पास पहुंची थी। यात्रियों की माने तो अंधी गति से वाहन चलाए जाने के कारण बस रेलिंग से टकराकर दो पलटी खा गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस ओर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में सभी यात्री छिंदवाड़ा, सिवनी, भोपाल के बताए गए हैं। सभी घायलों लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।

यह हुए घायल
हादसे के घायलों में दीपक 25 वर्ष, अनामिका 28 वर्ष, श्री राम 38 वर्ष, मदन 35 वर्ष, प्रीति 33 वर्ष, मुस्कान 16, राशिदा 30 वर्ष, साबिर 40 वर्ष, फरमान 28 वर्ष, हेमा 45 वर्ष, संतोष 18 वर्ष, आयोग दुबे 20 वर्ष, वंदना पवार 18 वर्ष, सुष्मिता 28 वर्ष, सोनू 50 वर्ष, राजन 50 वर्ष, सरवन खान 52 वर्ष, दीपिका वर्मा 25 वर्ष, पूजा 25 वर्ष के नाम बताए गए हैं।

आसपास के लोगों ने की मदद
घटना होने पर, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। जिससे जल्दी से जल्दी घायलों को पास के अस्पताल पहुचाया जा सका।

एसडीएम, कलेक्टर पहुंचे जिला अस्पताल
बस हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के तहसीलदार सुधीर कुमार सिंह एसडीएम राजकुमार खत्री, कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। कलेक्टर ने घायलों से उपचार के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

Published on: