सीहोर

जिले में बढ़ रहा कंजरों का आतंक, हो सकती है बड़ी वारदात?

जिले में बढ़ रहा कंजरों का आतंक, हो सकती है बड़ी वारदात?

3 min read
Jul 14, 2018
sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, police, sehore police, crime, sehore crime, kanjar, atank,
जिले में बढ़ रहा कंजरों का आतंक, हो सकती है बड़ी वारदात?

सीहोर/जावर। चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, उसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि वह चोरी करते समय रोकने वालों पर ही हमला कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला बीती रात सामने आया। जिसमें ग्रामीणों को देख 8 कंजर तो फरार हो गया, लेकिन एक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले किया है। गुरुवार को सभी ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आक्रोश जाहिर कर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। इसमें चोरों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

जीवापुर महोडिय़ा और कुंडिया नाथू के लोगों ने शिकायत में पुलिस को बताया कि 11 जुलाई की रात साढ़़े 9 बजे गांव केवल पिता बजे सिंह व मनोहर सिंह पिता मोड़ सिंह के खेत पर करीब 9 अज्ञात लोग मोटर निकाल रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचकर देखा तो यह लोग मोटर निकाल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इसी दौरान कंजरों ने उनके ऊपर पत्थर से हमला भी कर दिया। ग्रामीण भी निडर होकर उनको पकडऩे में जुट गए। उनका काफी दूर तक पीछा भी किया। कंजर बेबस होकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जबकि एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कंजरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो यह बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकते हैं।

बाइक छोड़ भागे
ग्रामीणों की माने तो यह कंजर तीन बाइक से आए थे। उनका पीछा किया तो यह हड़बड़ाहट में वह बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने जावर थाने में पुलिस को यह भी बताया कि कंजरों पर क्यों लगाम नहीं लगा पा रही है। जिन्होंने हमारा जीना मुश्किल कर दिया है। रात में भागे गए कंजरों को जल्दी पकड़ा जाए। अभी यह स्थिति है कि मजबूरी में अब उनको ही अपने सामान, मवेशी आदि की सुरक्षा करने सचेत रहना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण जागरूक नहीं होते तो इतनी संख्या में आए कंजर बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकते थे। बताया जा रहा है कि कंजरों को पकडऩे पांच दर्जन से अधिक लोग पहुंचे थे। इनमें कुं डिया नाथू, महोडिय़ा, जोलाई, कालापीपल आदि गांव के लोग होना बताए जा रहे हैं।

नहीं थम रही वारदात
जावर तहसील में चोर चोरी की वारदात को धड़ल्ले से अंजाम देकर धमाल मचा रहे हैं। मकान, दुकान में चोरी करने के साथ मवेशियों पर भी हाथ साफ करने लगे हैं। चोरों के इस आतंक से लोग काफी परेशान हैं। कंजरों ने छह जुलाई को कुंडिया नाथू के किसान तकत सिंह पिता अमर सिंह के घर धावा बोल दिया था। वह घर के अंदर बंधी डेढ़ लाख रुपए कीमती दो भैंस को चोरी कर ले गए थे। कुछ देर बाद तकत सिंह ने अन्य मवेशियों की आवाज सुनकर दरवाजा खोला तो भैंस गायब मिली थी। इसके बाद अन्य लोगों के साथ मवेशी के पैर देखकर उनका पीछा करना शुरू कर किया था। रास्ते में एक भैंस बंधी तो दूसरी छुटी हुई मिली थी। सात जुलाई को लोगों ने जावर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराने के साथ कार्रवाई करने की बात कही थी।

इधर नहीं चल सका चोरी का पता
इधर जावर जोड़ पर तीन-चार जुलाई की रात को पांच किराना दुकान में धावा बोलकर सामान और नकदी सामान चोरी करने वाले चोरों का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने दुकानदार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला किया है। दुकानदार लगातार चोरी गए सामान को बरामद करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस दिशा में कुछ नहीं हो रहा है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

कंजर को पकड़ा है
बीती रात कंजरों का पीछा किया था। यह चोरी करने के उद्देश्य से चक्कर काट रहे थे। इसमें सभी कंजर रात के अंधेरे में भाग गए। एक पकड़ में आया तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
धर्मेंद्र ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि जीवापुर महोडिय़ा

कार्रवाई जारी है
पकड़े गए कंजर से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा। हमारी तरफ से लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां पर भी सूचना मिलती है पुलिस पहुंचती है।
अरविंद कुमरे, टीआई जावर

Published on:
14 Jul 2018 10:44 am