
सीहोर/आष्टा। बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक, अध्यापक के मोबाइल में ही अशलील फिल्म होने के बाद वह वाट्सएप ग्रुप पर वाइरल हो जाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। ऐसा ही एक मामला आष्टा ब्लॉक में सामने आया है। इसके बाद से ही शिक्षा विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया है। विरोध बढ़ा तो अध्यापक से अधिकारियों ने जवाब मांगा, लेकिन जिस तरह का जवाब उसने दिया वह रास नहीं आ रहा है। इसके चलते अध्यापक पर कार्रवाई करने उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन बनाकर भेजा है।
आष्टा तहसील के गांव ताजपुरा के प्राथमिक स्कूल में रमेश रैकवाल सहायक अध्यापक के रूप में पदस्थ हैं। उनके मोबाइल से जनशिक्षा केंद्र कन्या शाला के वाट्सएप ग्रुप में अशलील फिल्म वाइरल हो गई। करीब १० मिनट की इस फिल्म के ग्रुप में वाइरल होते ही हड़कंप मच गया। अन्य शिक्षकों ने इसका विरोध जताना शुरू कर दिया। वही कार्रवाई की मांग करने लगे। विरोध बढ़ा तो शिक्षा विभाग के नुमाईंदों की नींद खुली और सहायक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। जनशिक्षा केंद्र के तहत 24 प्राथमिक और 15 माध्यमिक स्कूल आते हैं। इन स्कूलों में 110 शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थ है। इस हिसाब से अशलील फिल्म सभी के पास पहुंची। महिला शिक्षकों में सबसे ज्यादा इसे लेकर आक्रोश है।
नहीं दिया संतोष जनक जवाब
सहायक अध्यापक ने उच्च अधिकारियों को इस मामले में अपना जवाब दिया है। सहायक अध्यापक ने बताया कि उसके बच्चों से गलती से यह फिल्म वाइरल हो गई होगी। उसका ऐसा उद्देश्य नहीं था। उच्च अधिकारियों को उसकी यह जवाब संतोष जनक नहीं लगा है। इसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई करने प्रतिवेदन बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा है। एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि जब बच्चों से यह फिल्म वाइरल हुई तो ऐसी मोबाइल में रखी ही क्यों।
पहली बार आया मामला
ऐसा पहली बार है जब शिक्षा के मंदिर में बच्चों को ज्ञान देने वाले किस तरह के माहौल में जी रहे हैं। वही एक सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि जब इतना बड़ा मामला हुआ तो शिक्षा विभाग ने आखिर संबंधित पर एफआइआर क्यों दर्ज नहीं कराई। उल्लेखनीय है कि यह मामला सामने आने के बाद से ही चर्चा का विषय भी बन गया है।
जवाब सही नहीं
सहायक अध्यापक रमेश रैकवाल से मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। उसने जवाब में बच्चों से गलती से यह फिल्म वारइल होने की बात कही है। उसका यह जवाब संतोष जनक नहीं है। कार्रवाई को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है।
एनएस ठाकुर, बीइओ आष्टा
प्रतिवेदन भेजा है
इस तरह की अध्यापक से गलती होना गलत बात है। इस मामले को लेकर सहायक अध्यापक से जवाब तलब किया था। उसका प्रतिवेदन बनाकर बीईओ को दिया है। अब आगे जो भी होगा उसकी कार्रवाई उच्च अधिकारी ही करेंगे।
अजब सिंह राजपूत, बीआरसीसी आष्टा