
सीहोर। आज के समय में लव अफेयर एक आम बात है। अंतर जातीय विवाह, दूसरे धर्म में विवाह के लिए भी परिवार वालें, बच्चों की खुशी की खातिर मान ही जाते हैं। पर, कुछ रूढ़िवादी परिवारों मेें आज भी इसे गलत माना जाता है। बच्चें अगर ऐसी कोई गलती करते है तो परिवार के सदस्य उन्हें सजा देते हैं। कई बार यह सजा इतनी भयावह होती है जो हमें डरा देती हैं।
ऐसा ही कुछ हादसा मध्यप्रदेश के सीहोर में हुआ। जब एक लड़की को उसके प्रेमी ने मोबाइल गिफ्ट किया। तो लड़के के घरवालों ने लड़की के घरवालों पर जानलेवा हमला किया। जिसके चलते युवती सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या था मामला
सीहोर के समीपस्थ ग्राम कुलांसखुर्द में एक 16 साल के लड़के द्वारा 19 वर्षीय लड़की को मोबाइल दिए जाने की बात ने इतना अधिक तूल पकड़ा कि लड़के के परिवार वालोंं ने लड़की के घर वालों पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें युवती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण कायम किया है।
गंभीर रूप से घायल हुए लोग
पुलिस के अनुसार बिलकिसगंज थाने के ग्राम कुलांस खुर्द निवासी हकीब पिता शहजाद अली 27 वर्ष पर सोमवार को गांव के ही मुबारिक अली पिता शेर अली, स्माइल पिता मुबारिक अली, शाहिद पिता मुबारिक अली, मंसूर पिता मुबारिकअली ने हमला बोल दिया। इस तरह अचानक हुए हमले में आरोपियों ने फर्से चाकू का उपयोग किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों जमकर मारपीट करते हुए प्राणघातक चोंट पहुंचाई, जिसमें नफीस पिता शहजाद अली, हफीज पिता शहजाद अली, अफसाना पुत्री शहजाद अली गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला असप्ताल रेफर किया गया।
प्रकरण किया गया दर्ज
बिलकिसगंज पुलिस ने कुलांस खुर्द निवासी हकीब पिता शहजाद अली की रिपोर्ट पर मुबारिक अली पिता शेर अली, स्माइल पिता मुबारिक अली, शाहिद पिता मुबारिक अली, मंसूर पिता मुबारिक अली के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध के तहत प्रकरण कायम किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के लड़के फरीद द्वारा पीडि़त परिवार की लड़की को मोबाइल दिया गया था जिसकी जानकारी दिए जाने पर नाराज होकर उन्होंने लड़की वाले परिवार पर ही हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।