सीहोर

11 किमी लंबी कावड़ यात्रा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर जाम, 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे कुबेरेश्वर धाम

सीहोर में आयोजित भव्य कावड़ यात्रा के चलते बुधवार को देशभर से 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए हैं, इस कारण इंदौर भोपाल हाईवे पर जाम लग गया, जिसमें हजारों लोग फंसे हुए हैं। दूर-दूर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग चुकी है, घंटों मशक्कत के बाद लोग निकल पा रहे हैं। कावड़ यात्रा करीब 11 किलोमीटर लंबी है, जिसमें भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु कावड़ में जल भरकर ले जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2023, 1:20 PM IST
11km.jpg

पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के बुलावे पर बुधवार को 5 लाख से अधिक श्रद्धालु सीहोर पहुंच गए हैं। वे कावड़ में जलभर कुबेरेश्वर धाम में भगवान शिवका अभिषेक करेंगे, जिसके चलते पूरा सीहोर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया है, कहीं पैर रखने की जगह नजर नहीं आ रही है, जहां तक नजर जा रही है, वहां तक कावडिय़े ही कावडिय़े नजर आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश के सीहोर में आज पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, कावड़ यात्रा सीवन नदी के घाट से शुरू होकर कुबेरेश्वर धाम पहुंचेेगी, जहां देशभर से आए श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।

कावड़ यात्रा सीवन नदी से शुरू हो चुकी है, कावड़ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल है, इस कारण पूरा शहर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा है, यहां पूरे शहर में श्रद्धालु होने के कारण कई रूट भी डायवर्ट किए गए हैं।

Updated on:
16 Aug 2023, 1:20 PM IST
Published on: