सीहोर

गोटेगांव एसडीएम के पुत्र भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता के घर लोकायुक्त का छापा

जबलपुर लोकायुक्त टीम की सूचना पर भोपाल लोकायुक्त की टीम ने एसडीएम के सीहोर स्थित आवास पर की कार्रवाई....
2 min read
Oct 26, 2018
news
गोटेगांव एसडीएम के पुत्र भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता के घर लोकायुक्त का छापा

सीहोर। भोपाल लोकायुक्त टीम ने गोटेगांव एसडीएम रमेश वंशकार के सीहोर स्थित आवास पर छापामार कार्रवाई की। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त से मिले आदेश के पालन में की है। जबलपुर में एसडीएम रमेश वंशकार दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हैं। भोपाल लोकायुक्त डीएसपी नवीन अवस्थी ने बताया कि गोटेगांव एसडीएम के सीहोर स्थित आवास की तलाशी लेने पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम वंश्कार के घर पर बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक छापा मारा था।

गौरतलब है कि चुनाव आते ही सभी अधिकारी और पूरा प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। किसी भी अधिकारी की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर रहा है।

एसडीएम वंशकार के पुत्र प्रफुल्ल वंशकार सीहोर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता हैं। भाजपा युवा मोर्चा के नेता के चाणक्यपुरी स्थित आवास पर दोपहर में लोकायुक्त टीम का छापा पडऩे को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं। भोपाल लोकायुक्त डीएसपी नवीन अवस्थी ने बताया कि गोटेगांव एसडीएम के सीहोर स्थित आवास की तलाशी लेने पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। यह दस्तावेज जबलपुर लोकायुक्त की टीम को दिए जाएंगे। लोकायुक्त की टीम ने करीब तीन घंटे तक घर की तलाशी ली।

12 सदस्यी टीम ने अचानक मारा छापा....
भोपाल लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम वंश्कार के घर पर बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक छापा मारा था। टीम के पहुंचते ही चाणक्यपुरी कॉलोनी में हड़कंप जैसी स्थित बन गई थी। कुछ लोगों के पास गोटगांव में एसडीएम वंशकार के रिश्वत लेते पकड़े जाने की सूचना भी आ गई थी। लोकायुक्त की टीम ने करीब तीन घंटे तक घर को अपने कब्जे में लिए रखा। घर के सदस्यों की भी आवाजाही बंद कर दी। कार्रवाई काफी देर तक चली।

जबलपुर लोकायुक्त को दी पल-पल की रिपोर्ट....
भोपाल लोकायुक्त की टीम कार्रवाई के दौरान जबलपुर लोकायुक्त की टीम के लगातार संपर्क में रही। हर 10 से 15 मिनट पर डीएसपी अवस्थी यहां की कार्रवाई से जबलपुर टीम को अवगत कराते दिखाई दिए। लोकायुक्त की टीम ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई है।

Updated on:
26 Oct 2018 10:16 am
Published on:
26 Oct 2018 10:16 am