सीहोर

मातम में बदल गईं त्योहार की खुशियां, हादसे में जीजा-साले की मौत

बीते 24 घंटे में हुए तीन सड़क हादसे, तीन की मौत, तीन घायल, दो की हालत गंभीर....

2 min read
Nov 06, 2018
मातम में बदल गईं त्योहार की खुशियां, हादसे में जीजा-साले की मौत

सीहोर। सीहोर जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में तीन सड़क हादसे हुए हैं, जिसमें तीन की मौत हुई है, वहीं तीन घायल हुए हैं। पुलिस ने हादसों का कारण जानने के लिए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन हादसे रोकने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है।

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत....
सीहोर. मृत्युभोज से लौट रहे जीजा-साले के दोपहिया वाहन को इंदौर-भोपाल हाइवे पर चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन पर सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आष्टा के सेवदा निवासी प्रेम सिंह (55) पिता रामलाल वर्मा जीजा तिलावद निवासी नारायण सिंह पिता जगन्नाथ के साथ दोपहिया वाहन एमपी 42 एमएच 3615 पर सवार होकर गुड़भेला मृत्युभोज कार्यक्रम से लौट रहे थे। अमलाहा पेट्रोल पंप के पास एक चार पहिया वाहन चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रेम सिंह की मौके पर मौत हो गई और नारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में एम्बुलेंस से नारायण सिंह को जिला अस्पताल के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अमलाहा चौकी प्रभारी सुरेश राज ने बताया कि पुलिस ने हादसे के बाद मौके से फरार हुए चारपहिया वाहन को शुजालपुर के पास से पकड़ लिया है।

ट्रक की टक्कर से तीन घायल......
ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे तीन लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना के झागरिया जोड़ इन्दौर भोपाल रोड पर ट्रक चालक ने अपने वाहन को तेज गति चलाते हुए ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार बीरबल परमार, मनोहर परमार, लालाराम जाट को चोटें आई। जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बडऩगर निवासी लखन यादव की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

दबने से चालक की मौत....
उधर एक मिनी ट्रक के पलटने से चालक उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देवास जिले के बावड़ीखेड़ा निवासी मिनी ट्रक का चालक लखन पिता रंगलाल वाहन लेकर जा रहा था। भोपाल इंदौर हाइवे स्थित सेमली बारी जोड़ के पास उसका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसकी नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

सवारियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत, कई गंभीर घायल, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Published on:
06 Nov 2018 11:24 am
Also Read
View All