सीहोर

सलकनपुर देवी लोक का कार्य 70% पूर्ण, 10 माह बाद लोकार्पण की उम्मीद

Mar 30, 2025
sehore news

उज्जैन महाकाल लोक की तर्ज पर जिले के सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण किया जा रहा है। देवी लोक का निर्माण कार्य मई 2023 में शुरु किया गया था, 70 फीसदी काम पूर्ण हो गया है। मां विजयासन देवी धाम में देवी लोक निर्माण का प्रोजेक्ट 240 करोड़ रुपए का है। देवी लोक में 64 योगिनियों को म्यूरल रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। मंदिर पहुंचने से पहले ही माता विजयासन देवी के 9 स्वरूपों की कहानी श्लोकों के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

देवी मंदिर परिसर में 64 योगिनी, 9 देवी, गार्डन, मुख्य प्रवेश द्वार का कार्य अंतिम चरण में है। प्रतिमा निर्माण और बाऊंड्रीवाल, पाथवे का कार्य तेज गति से चल रहा है, अभी इसे पूर्ण होने में करीब 10 महीने का समय लगेगा।

सलकनपुर देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि देवीलोक प्रोजेक्ट का काम अलग-अलग पार्ट में किया जा रहा है। मुख्य मंदिर और मंदिर कॉम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण में के लिए 15 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 97 करोड़ रुपए की राशि से चौसठ योगिनी प्लाजा और नवदुर्गा कॉरिडोर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अतिरिक्त करीब 70 करोड़ रुपए की राशि से यहां पर पर्यटन सुविधाएं, पाथ-वे आदि बन रहे हैं। 14 करोड़ की राशि से चौसठ योगिनी प्लाजा और 21 करोड़ से नवदुर्गा कॉरिडोर बनाया जा रहा है। मुख्य मंदिर पर लाल पत्थर लगाया गया है। नया रोप-वे 1500 मीटर लंबा रहेगा, मंदिर पहुंचने में मात्र 10 मिनट लगेंगे, इसके 3 स्टेशन होंगे।

Updated on:
30 Mar 2025 02:49 pm
Published on:
30 Mar 2025 02:49 pm