सीहोर

राजस्थान से एमपी पहुंचा सलमान खान का विरोध

सलमान खान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की टिप्पणी पर भड़का वाल्मीकि समाज, पुतला दहन कर दर्ज कराई एसडीएम को शिकायत।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2017, 4:22 PM IST
salman-khan-opposes-mp-from-rajasthan

सीहोर/आष्टा। अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। जयपुर , कोटा , राजस्थान से होते हुए उनका यह गुस्सा जिले के आष्टा शहर में भी पहुंच गया है। समाज के लोगों ने अभिनेता और अभिनेत्री का पुतला दहन कर एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कहीं गई है। बताते चलें कि सलमान खान की टिप्पणी को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। हर कहीं सलमान खान के पुतले फूंके जा रहे हैं।

समाज ने खोला मोर्चा
एक टीवी शो के दौरान अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगा है। इससे वाल्मीकि समाज में आक्रोश पैदा हो गया है। उनका कहना है कि अभिनेता और अभिनेत्री की टिप्पणी से उनकी भावनाओं को ठेंस पहुंची है। अभिनेता और अभिनेत्री की यह बात सामने आने के बाद अब तक इसके विरोध में कई जगह विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। शनिवार को आष्टा में भी वाल्मीकि समाज ने मोर्चा खोल दिया।

केस दर्ज करने की मांग
समाज के लोग एकत्रित हुए और अभिननेता सलमान खान तथा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पुतला दहन किया। उनका गुस्सा यह तक ही सीमित नहीं रहा। वह तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि अभिनेता और अभिनेत्री ने जिन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसमें उनके खिलाफ अनुसूचित जाति एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। जिससे कि आगे से इस तरह की भाषा का उपयोग करने से पहले कोई भी सोचे।

राजस्थान में हो चुका है प्रदर्शन
अभिनेता और अभिनेत्री की टिप्पणी पर राजस्थान के जयपुरा, कोटा सहित अन्य जगह पर भी विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। आष्टा शहर में भी काफी संख्या में लोगों ने शामिल होकर विरोध दर्ज कराया।

Published on: