सीहोर

डॉक्टर्स की उदासनीता के चलते समय पर नहीं खुलता पशु चिकित्सालय

किसान अपने मवेशी का नहीं करा पा रहे हंै इलाज...
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2020, 11:31 AM IST
डॉक्टर्स की उदासनीता के चलते समय पर नहीं खुलता पशु चिकित्सालय
ब्रिजिशनगर का पशु चिकित्सालय, जिसमें ताला लगा रहता है।

सीहोर। जिले की तहसील के ब्रिजिशनगर में खोला गया पशु चिकित्सालय डॉक्टर की उदासीनता के चलते लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। जिससे मवेशी का इलाज कराने लेकर आने वाले किसानों को खाली लौटकर जाना पड़ रहा है। इससे उनको काफी परेशानी हो रही है।

ब्रिजिशनगर में कई साल पहले शासकीय पशु चिकित्सालय खोला गया था। जिसका उद्देश्य यह था कि आसपास के किसान मवेशियों के बीमार होने पर उनका आसानी से इसमें इलाज करा सकें। इस अस्पताल का उनको कुछ दिन तो लाभ मिला, लेकिन उसके बाद से ही डॉक्टर की लापरवाही के चलते समस्या खड़ी हो गई है।

किसानों का आरोप है कि पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर मुख्यालय पर नहीं रहते हुए दूसरी जगह से अपडाउन करते हैं। जिससे कई बार चिकित्सालय के समय पर नहीं खुलने से किसान अपने मवेशी का ठीक से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। इससे उनको दूसरी जगह लेकर जाना पड़ रहा है।

यह जुड़े हैं गांव
चिकित्सालय से ब्रिजिशनगर के आसपास क्षेत्र के गांव फ ांगिया, मोगरी वाली बीट, ब्रिजिशनगर, मगरा, कनेरिया, बोरदी कलां, गुराड़ी, धाईखेड़ा, बावडिय़ा आदि जुड़े हैं। इस संबंध में इछावर तहसीलदार आरएस मरावी का कहना है कि पशु चिकित्सालय में इस तरह की स्थिति है तो डॉक्टर को निर्देशित किया जाएगा। जिससे कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

Published on: