सेंधवा

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने ‘हनुमान जी’ को बताया ‘आदिवासी’

MP News: मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हनुमान जी को आदिवासी बताया है।
less than 1 minute read
Jan 22, 2026
Feature image

MP News: मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने एक बार फिर हनुमान जी को आदिवासी बता दिया है। वह सेंधवा में गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर सिंघार ने कहा कि भगवान राम की सेना में शामिल वानर सेना आदिवासी थी।

हनुमानजी को बताया आदिवासी

उमंग सिंघार ने कहा कि जितने लोग उस सेना में राम के साथ थे, वह सब आदिवासी थे। राम को अगर जिताया है तो आदिवासी। हम हनुमान की पूजा करते हैं। गांव-गांव में हनुमान के मंदिर है। जो हमारे वंशज है। मैं तो कहता हूं कि वह भी वानर थे। वह भी आदिवासी थे। लेकिन जब ये हिंदू की बात करते भगवानों की बात करते हैं तो मोदी जी पतंग उड़ाते हैं। मतलब आदिवासियों को उड़ा रहे तो क्या आदिवासी तक कमजोर है जो उड़ जाएगा बोलो नहीं उड़ेगा आदिवासी के पास तीर भी है। कमान भी है और गुस्सा भी है ताकत भी है।

'भाजपाइयों सुन लो..'

आगे सिंघार ने कहा कि भाजपाइयों सुन लो अगर हमारे रीति रिवाज हमारी संस्कृति से आप अगर खिलवाड़ करोगे तो आपको हम इस क्षेत्र में नहीं घुसने देंगे। ये मैं आपसे कहना चाहता हूं। हमारे भी पुजारा हैं। गांवगांव में पुजारे हैं। क्या हम लोगों क्यों आवश्यकता दूसरों की? हमारे पुजारे से आप काम करें।

पहले भी दे चुके हैं ऐसा बयान

उमंग सिंघार ने धार जिले में साल 2023 के जून महीने में हनुमान जी को आदिवासी बताया था। उन्होंने उस दौरान कहा था कि भगवान श्रीराम को लंका तक पहुंचाने वाले आदिवासी थे, लेकिन कहानीकारों ने उन्हें वानर बता दिया।

Updated on:
22 Jan 2026 05:36 pm
Published on:
22 Jan 2026 05:36 pm