सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 98 गांवों में लगभग 44148.50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जिसकी लागत लागत 1402.74 करोड़ रुपये है। इस सिंचाई परियोजना में सेंधवा तहसील के 67 गांव, राजपुर तहसील के 24 गांव, निवाली तहसील के 06 गांव, बड़वानी तहसील के 01 गांव को फायदा पहुंचेगा। इस परियोजना की पाइपलाइन की लंबाई 56.394 किलोमीटर होगी।