सिवनी. शासकीय विधि महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने प्रायोगिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली एवं महिला थाना का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली को समझा। थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि यह जिले का मुख्य थाना है। इसके अंतर्गत शहर में होने वाली घटनाओं का पंजीयन एफआईआर द्वारा […]
सिवनी. शासकीय विधि महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने प्रायोगिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली एवं महिला थाना का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली को समझा। थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि यह जिले का मुख्य थाना है। इसके अंतर्गत शहर में होने वाली घटनाओं का पंजीयन एफआईआर द्वारा किया जाता है। पुलिस हमेशा समाज के हित में कार्य करती है। उसी तरह एक अधिवक्ता समाज को सुव्यवस्थित रखने में हमेशा अहम भूमिका निभाता है। विधि व्यवसाय के दौरान गरीबों एवं लाचारों को अधिकार दिलाना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए एवं पुलिस प्रशासन के प्रति नकारात्मकता सोच नहीं रखना चाहिए। पुलिस और अधिवक्ता मिलकर समाज उत्थान में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ओम प्रकाश ढोलपुरिया उपनिरीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न रजिस्टर से छात्र-छात्राओं का परिचय कराया। महिला थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर ने महिला पुलिस थाना की जानकारी देते हुए महिला संबंधी अपराध भारतीय न्याय संहिता 2023 परिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा में होने वाली कार्रवाई की विस्तरित जानकारी प्रदान की। छात्र-छात्राओं ने बाल सुधारालय के अधिकारियों से चर्चा कर सुधारालय से संबंधित अधिनियम एवं वहां की कार्यवाहियों पर चर्चा की। जिला पुलिस कंटोल अधिकारी ने विभिन्न जानकारी दी। भ्रमण के दौरान पारूल सनोडिया, अंकिता, नुशा अंजुम, सपना सनोडिया सहित अन्य मौजूद रहे।