MP में 15 हजार की रिश्वत लेते ‘सरपंच’ रंगे हाथों धराया, EOW की बड़ी कार्रवाई
Also Read
View All
MP News: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लैंडिंग करते वक्त अचानक प्लेन पलट गया।
MP News: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बड़ा हादसा टल गया। हवाई पट्टी पर एक विमान लैंडिंग करते वक्त संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण प्लेन पलट गया। हालांकि, इसमें विमान उड़ा रहा ट्रेनी पायलट बाल-बाल बच गया है।
दरअसल, पायलट ट्रेनिंग के दौरान सुकतरा हवाई पट्टी पर प्लेन लैंडिंग के समय क्रैश होते-होते बच गया। विमान रेड बर्ड एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बताया जा रहा है। पायलट जब प्लेन को लैंड करा रहा था। उसी वक्त अचानक प्लेन का संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण प्लेन हवाई पट्टी पर पलट गया।
हादसे के वक्त ट्रेनी पायलट बाल-बाल बच गया। घटना को छुपाने के लिए एविएशन कंपनी द्वारा तिरपाल से ढक दिया है।