सिवनी

वन विभाग जांच टीम ने बाघ का नाखून किया बरामद, एक गिरफ्तार

बताया जाता है कि आरोपी के पास से बाघ के नाखून भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं इस मामले में हिरासत में लिए गए दो अन्य को टीम ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

2 min read
Apr 30, 2026

आरोपियों की बढ़ सकती है संख्या

सिवनी. दक्षिण सिवनी सामान्य वनमण्डल अंतर्गत सिवनी के ग्राम चारगांव में रविवार को कुएं में मिले बाघ के शव मामले में टीम जांच में जुटी हुई है। हालांकि टीम एक आरोपी चारगांव निवासी शब्दार खान को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बताया जाता है कि आरोपी के पास से बाघ के नाखून भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं इस मामले में हिरासत में लिए गए दो अन्य को टीम ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। बताया जाता है कि इस मामले में अभी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें कि सोमवार को नेशनल टाइगर कन्जर्वेशन अथॉरिटी के प्रोटोकॉल(एनटीसीए) के अनुसार के अनुसार बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया गया था, जिसमें विद्युत करंट से शिकार होने की पुष्टि हुई थी। वहीं बाघ के पीछे वाले पैर के नाखुन भी गायब मिले थे। शरीर पर कुल्हाड़ी के चोट के निशान पाए गए थे। ऐसे में अंदेशा है कि शिकारियों ने पहले करंट से बाघ को मारा और फिर कुल्हाड़ी से उसके अंग काट दिए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिशा-निर्देश के अनुसार बाघ का अंतिम संस्कार किया गया।

आरोपी के खेत के कुएं में मिला था बाघ का शव
रविवार को सिवनी तहसील के ग्राम चारगांव में आरोपी शब्दर खान के खेत में स्थित कुएं के अंदर बाघ का शव वन विभाग को मिला था। प्रारंभिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि बाघ का शिकार विद्युत करंट से किया गया है और शव को कुएं में डाल दिया गया।

सूचना देने पर 10 हजार का ईनाम
वन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी उपलब्ध हो तो विभाग को सूचित करें। मो. 9424794105, 9424794109 पर जानकारी दी जा सकती है। उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने वाले 10000 का पारितोषिक प्रदान किया जाएगा एवं सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Updated on:
30 Apr 2026 11:35 am
Published on:
30 Apr 2026 11:34 am
Also Read
View All