21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौनिहालों ने शब्दों से सजाया भारतीय सैनिकों का सम्मान

शौर्य चौक पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नौनिहालों ने भारतीय सैनिकों के साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति पर अपने सुंदर एवं भावपूर्ण विचार प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

मातृ शक्ति संगठन ने किया आयोजन


सिवनी. मातृ शक्ति संगठन ने टैंक-55 की प्रथम वर्षगांठ पर ‘भारतीय सैनिक’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। शौर्य चौक पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नौनिहालों ने भारतीय सैनिकों के साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति पर अपने सुंदर एवं भावपूर्ण विचार प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना एवं उन्हें देश के वीर जवानों के त्याग और बलिदान से परिचित कराना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि भारतीय सैनिक किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनकी प्रस्तुतियों में सैनिकों के प्रति सम्मान, गर्व और कृतज्ञता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। नौनिहालों की निष्कलंक अभिव्यक्ति और देश के प्रति उनका प्रेम देखकर उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक भावुक हो उठे। सभी ने बच्चों के आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें अपने देश और उसके रक्षकों के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञान चंद सनोडिया, सुजीत जैन, किरण जैन, आर्मी के जवान सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार के साथ ही भीषण गर्मी में अपनी घरों की छत पर पक्षियों के लिए पानी रखने की समझाइश देते हुए सकोरे भी वितरित किए। समापन शौर्य कलश पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ।