शहडोल

शहडोल में डॉक्टर, पुलिस अधिकारी सहित 16 कोरोना पॉजिटिव मिले

अब तक 198 कोरोना मरीज मिले
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2020, 8:55 PM IST
16 Corona positives including doctors found in Shahdol
शहडोल में डॉक्टर, पुलिस अधिकारी सहित 16 कोरोना पॉजिटिव मिले

शहडोल। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिले में एक डॉक्टर सहित एक महिला पुलिस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इनके अलावा 14 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। गुरुवार देर रात की रिपोर्ट में 6 कोरोना मरीज पॉजिटिव मिले। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 10 कोरोना मरीज पॉजिटिव मिले हैं। सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट करा दिया है। स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना मरीजों के प्रथम संपर्क को खंगाल रहा है। प्रथम संपर्क वाले मरीजों का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। वहीं कोरोना मरीजों के निवास स्थल के आस-पास कंटेनमेंट एरिया बनाया जा रहा है। यहां आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 198 हो गई है। इसमें से 88 मरीज मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

Published on: