जयसिंहनगर थानान्तर्गत बहेरहा गांव की घटनाशहडोल. जयसिंहनगर थानान्तर्गत बहन के घर घूमने आए युवक की बाइक में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार दीपू साकेत निवासी छिरहा ब्यौहारी होली […]
जयसिंहनगर थानान्तर्गत बहेरहा गांव की घटना
शहडोल. जयसिंहनगर थानान्तर्गत बहन के घर घूमने आए युवक की बाइक में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार दीपू साकेत निवासी छिरहा ब्यौहारी होली में अपनी बहन के यहां जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बहेरहा गांव घूमने आया था। वह अपनी बाइक से किराना दुकान सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी हीरालाल चौधरी अपनी बाइक से वहां पहुंचा और युवक को रोककर उससे विवाद करने लगा। पीडि़त के अनुसार कुछ दिन पूर्व आरोपी को उसकी बहन व जीजा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर वह रंजिश रखता था। घटना दिनांक को आरोपी अपने साथ बॉटल में पेट्रोल लेकर आया था और विवाद करते हुए अचानक उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।