
शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेज रफ्तार भागते भारी समेत सवारी वाहन सड़कों में दौड़ रहे हैं। इनकी रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है, जिसके कारण लोग गंभीर घायल और असमय काल के गाल में समा रहे हैं। जिले का निवास विकासखंड भी सड़क हादसों में आगे होता जा रहा है। यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।
यहां सोमवार को एक सवारी ऑटो डिवाईडर से टकरा गया, जिसके कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम खरखरा से एक ऑटो यात्री लेकर निवास की ओर आ रहा था। इसी दौरान निवास थाना क्षेत्र के अन्तर्गत निवास से मनेरी मार्ग के बीच शारदा आटो पार्टस के पास निवास की ओर आ रहा आटो डिवाइडर से टकराया, उसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गया।
ऑटो से टकराया था बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, हादसे के दौरान ऑटो के पीछे से एक बाइक सवार भी जबलपुर से निवास की ओर आ रहा था। ऑटो के अनियंत्रित होने से बाईक सवार भी अपनी मोटर साईकिल नहीं संभाल पाया और अनियंत्रित ऑटो से टकरा गया।
हादसे में घायल हुए ये लोग
बता दें कि, हादसे की जानकारी तत्काल 100 डायल को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर 100 डयाल व 108 ईएमटी विवेक बर्मन व पायलट सोनू साहू मौके पर पहुंचे ओर एम्बुलेंस की मदद से घायलों को निवास अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार जारी है। हादसे में घायल कमला बाई पति स्व राम लाल 60 वर्ष जबलपुर, गणपत सिंह पिता जगनमोहन सिंह ठाकुर 45 वर्ष जबलपुर, महंत मार्को पिता स्व सेवाराम 50 वर्ष खरखरा, मोनिका पिता दर्शन 16 वर्ष खरखरा, राज कुमारी पिता रामरतन 18 वर्ष खरखरा, लाल मेन परस्ते पिता बारे लाल 40 वर्ष ग्राम खरखरा सूक़वरिया पति लाल मेन 40 वर्ष, हिरौआ पिता स्व फूल सिंह 60 वर्ष खरखरा घायल हुए। सभी का उपचार निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।