शहडोल

इस विश्वविद्यालय में इन्हें दिया गया पुरस्कार

पढि़ए पूरी खबर...

2 min read
Apr 10, 2018

शहडोल- पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में स्नेह मिलन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय प्रताप सिंह नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर जयसिंहनगर विधायक प्रमिला सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, कुलपति पं. एस एन शुक्ला विवि डा. मुकेश तिवारी, डा. विनय सिंह, प्रो. भरत शरण सिंह के अलावा छात्र संघ पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तदोपरांत रजिस्टार डा. विनय सिंह व छात्र संघ पदाधिकारी कशिश खान ने स्वागत भाषण दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुऐ मुख्य अतिथि अजय प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र जीवन आदर्शों पर चलता है। छात्र अपने दायित्वों को समझे व उनका अच्छे से निर्वहन करें तभी वह ऊंचाईयों को छू सकते हैं। अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत ने युवा वर्ग को देश के उत्तरोतर प्रगति में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा ही है जो कि देश को तोडऩे वाली शक्तियों को मुह तोड़ जवाब दे सकते हैं। युवा आगे आएंगे तभी देश आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कुलपति पं. एस एन शुक्ला विवि डा. मुकेश तिवारी ने विश्व विद्यालय की स्थापना व उसके संचालन पर विधिवत प्रकाश डाला। साथ ही उन्होने छात्रों को आश्वस्त किया कि जल्द ही छात्रों को विश्वविद्यालय स्तर की सभी सुविधाएं मुहैया होगी। जिसके लिए विवि प्रबंधन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विवि के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के उपरांत एकल नृत्य, एकल गायन, समूह नृत्य, एकल गायन, युगल नृत्य, समूह नृत्य, भजन कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल युवा कल्याण विभाग प्रभारी आदर्श तिवारी द्वारा किया गया।

इन्हे भी किया गया पुरस्कृत
विश्वविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राज्य, अंतर्विश्वविद्यालयीन व अखिल भारतीय स्तर के लगभग 38 खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें रोशनी पेन्द्राम कुश्ती में गोल्ड मेडल, गायत्री मरावी कुश्ती में गोल्ड मेडल, कमलेश्वरी मार्को, मनीषा मरावी, उर्मिला पेन्द्राम, केवती सिंह, विवेक शुक्ला, आदित्य नामदेव, उत्कर्ष गुप्ता, करण सिंह, राज द्विवेदी, सुमित पाण्डेय, सार्थक मिश्रा, जगदीश सिंह मार्को, लक्ष्मी, सुजाता कुण्डे, श्रवण सिंह, मार्को, कबिता श्याम, सौरभ तिवारी, कबिता श्याम, गीता सिंह, रेखा रौतेल, सोहन सिंह, मनोज शाम पेंकरा,प्रशान्त केवट, यशोदा सिंह, आयुशि सिंह, मेघा दुबे, दुर्गावती महरा, देवेन्द्र सोनी, मोहित सिंह, आदर्श त्रिपाठ, सचिन तिवारी, मानसी कुशवाहा, मुकेश कुमार, धमेन्द्र पट्टा, रघुनाथ यादव, अभिषेक सिंह चौहान, प्रीतम सिंह, विकास सरकार को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मेधावी छात्रों को एनएसएस के छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही कक्षा प्रतिनिधियों को भी प्रमाण पत्र दिया गया।

इन्हे मिला खेल गौरव सम्मान
पं. एस एन शुक्ला विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार पुरस्कार वितरण समारोह में खेल गौरव सम्मान का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें प्रथम वर्ष से फाइनल तक अध्ययन के साथ ही खेल गतिविधियों में सशक्त भूमिका निभाने वाले दो छात्रों को यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान छात्रों के लिए सबसे गौरव शाली सम्मान माना जा रहा है। यह सम्मान मो. इमरान शतरंज व क्रांति पटेल एथलेटिक्स व कबड्डी को दिया गया। जिसके लिए उक्त दोनो छात्रों के परिजनो को इनके साथ ससम्मान मंत्र में बुलाया गया और इस सम्मान से नवाजा गया।

Published on:
10 Apr 2018 04:31 pm
Also Read
View All