शहडोल

बिग एक्सीडेंट- बैक टू बैक एक्सीडेंट, हादसे में मौत

पढि़ए पूरी खबर...

2 min read
Apr 30, 2018
Big Accident - Accident news, back to back accident crime news

पिकअप ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

शहडोल- सड़क दुर्घटना में आज एक युवक की मौत हो गई है, युवक का नाम यूसुफ है, यूसुफ को पिकअप ने ठोकर मार दी, एक्सीडेंट इतना भयानक था, कि यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई, यूसुफ मजदूरी करने जा रहा था, तभी ये दुर्घटना हुई, ये एक्सीडेंट टाइम पब्लिक स्कूल के पास हुआ, घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।


अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

शहडोल- ये घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसरवार की है, जहां दो लोग अपने मौसी के लड़के की शादी में जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका एक्सीडेंट हो गया, ओमप्रकाश और उसका दोस्त नरेंन्द्र मौसी के लड़के की शादी अटेंड करने के लिए जा रहा थे, तभी सड़क हादसा हो गया, अज्ञात ट्रक ने मोटर साइकिल को ठोकर मार दी, मोटर साइकिल में वही दोनों युवक सवार थे, आनन-फानन में दोनों घायल
को अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में मौत हो गई, घटना देर रात की बताई जा रही है।

बारात वाहन पलटा, दो गंभीर पांच घायल


शहडोल- अमलाई चीप हाऊस से नौरोजाबाद जा रहा बारात वाहन लालपुर के पास अनियंत्रित होकर एनएच 43 पर शहडोल और बुढ़ार के बीच दोपहर लगभग 2 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 5 अन्य को मामूली चोट पहुंची है। गंभीर रूप से घायल अंगद कोल 40 और नंदलाल कोल 70 को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी में बताया गया है कि बारात शनिवार को नौरोजाबाद से धनपुरी अमलाई चीप हाऊस गई थी और बारात रविवार को दोपहर नौरोजाबाद वापस जा रही थी कि इसी दौरान चालक को अचानक नींद की झपकी लगी और वाहन पलट गया। इसी दौरान चालक को अचानक नींद की झपकी लगी और वाहन पलट गया।

Published on:
30 Apr 2018 12:29 pm