
आमने-सामने से दो बसों के बीच जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल
शहडोल- दो बसों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई है, दोनों बस आमने-सामने से टकरा गईं, जिसके बाद बसों में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना जयसिंहनगर थाने की है, जहां टेटका मोड़ के आगे ये घटना हुई है, दोनों बस अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहीं थीं, तभी आमने-सामने से आकर दोनों बसों के बीच टक्कर हो गई, इस दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। इस दुर्घटना में 8 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायल यात्रियों को जयसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
-------------------------------
फेल के बाद छात्रा की बिगड़ी हालत
शहडोल- सोहागपुर थाना क्षेत्र के कुअरसेजा गांव निवासी एक छात्रा परीक्षा परिणाम के बाद बेहोश हो गई। 10वीं की छात्रा चार विषयों में फेल हो गई थी। रिजल्ट पता चलते ही छात्रा बेहोश हो गई। इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत सामान्य है।
-------------------------------
पानी में डूबने से मौत
शहडोल - बुढ़ार थाना अंतर्गत पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार संपत सिंह पानी में डूब गया था। किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत किया।
-----------------------------
जहर से मौत
शहडोल- बुढ़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहर के सेवन के बाद एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। गायत्री कोल ने जहर का सेवन कर लिया था। अचेत अवस्था में इलाज के लिए जिला अस् पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
-----------------------------
जंगल में वृद्ध पर भालू का हमला
शहडोल- वन विभाग द्वारा कराई जा रही पेड़ों की कटाई के दौरान एक वृद्ध पर भालू ने हमला कर दिया। घटना सोमवार की सुबह लगभग सात बजे के आसपास की है। मामला गोहपारू के गुरूई बड़ी का है। बताया गया कि गुरूई बड़ी में वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई का काम करा रहा था। इसी दौरान झाडिय़ों में छिपा भालू भोला सिंह (65) पर हमला कर दिया।
चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और भालू को खदेड़ा। भालू के हमले में वृद्ध के हाथ, सिर और मुंह में चोट आई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने एंबुलेस 108 को दी। सूचना मिलते ही 108 के डॉ अतुल शुक्ला और पायलट रामसुमन दुबे ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।