शहडोल

बड़ा हादसा- हाइवा ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Jun 06, 2018
big accident, one death, read shahdol crime news
बड़ा हादसा- हाइवा ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत

बड़ा हादसा- हाइवा ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत

शहडोल- ये बड़ा हादसा सोहागपुर थाने के जमुई गांव के पास हुआ है, जहां हाइवा ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी की बाईक में सवार युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं एक गंभीर रुप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसका इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है, ये पूरी घटना बीती रात की है।
-----------------------


पारिवारिक विवाद पर मां और बहन को कुएं में धकेला

शहडोल- शहर के अंडर ब्रिज के नजदीक आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने मां और बहन को कुएं में धकेल दिया। सूखा कुआं होने की वजह से दोनों महिलाओं को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अंडर ब्रिज के नजदीक रहने वाले गोलू चौधरी का अक्सर मां लीला चौधरी और बहन रिंकी चौधरी से विवाद होता था। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गोलू ने बहन और मां को कुएं में धक्का दे दिया। कुआं सूखा था और लगभग छह से आठ फिट की गहराई थी। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित होकर दोनों महिलाओं को काफी मशक्कत के बाद रात में ही बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
---------------------------


बैल की हत्या करने पर भेजा जेल

शहडोल- बैल वध मामले में आरोपी को न्यायालय ने जेल भेजा है। सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक कुमार सिंह द्वारा की गई। एडीपीओ नवीन वर्मा के अनुसार राममिलन बैस ने अपने साथी के साथ बैल को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। सुनवाई करते हुए विवेक कुमार सिंह ने आरोपी राममिलन की जमानत खारिज की है।

Published on:
06 Jun 2018 02:20 pm