शहडोल

Big Breaking – मध्यप्रदेश में यहां पंजाब नेशनल बैंक में चोरी, कैश के अलावा कई अहम दस्तावेज गायब होने की आशंका

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2018, 12:25 PM IST
Big Breaking - Stolen in Punjab National Bank here in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में यहां पंजाब नेशनल बैंक में चोरी, कैश के अलावा कई अहम दस्तावेज गायब होने की आशंका

डिंडोरी- जिला डिंडोरी के करंजिया में बड़ी वारदात हो गई है। जहां चोरों ने एक बैंक में धावा बोल दिया, और चोरी को बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात पंजाब नेशनल बैंक में हुई है। इस इलाके में ये बड़ी बैंक है। जहां कई लोगों के खाते हैं।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
दरअसल डिंडोरी जिले के करंजिया में पंजाब नेशनल बैंक में चोर, बैंक की खिड़की तोड़कर बैंक के अंदर घुसे, और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल बैंक से क्या-क्या चोरी हुआ है। इसका पता नहीं लग सका है। लेकिन बड़ी तेजी के साथ पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय पुलिस और बैंक प्रबंधक घटना के बाद मौके पर पहुंच चुके हैं। घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड डिंडोरी से बुलवाया गया है।

गौरतलब है कि करंजिया में राष्ट्रीयकृत बैंक की ये एकमात्र शाखा है और यहां खाताधारकों की संख्या काफी अधिक है ऐसे में यहां बड़ी चोरी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही बैंक के अंदर ही एटीएम भी संचालित है।

फिलहाल इस मामले में प्रबंधन और पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। कुछ भी नहीं बोल रही है। और जांच में जुटी हुई है। डिंडोरी अमरकंटक मुख्यमार्ग पर ये बैंक है कस्बे के अंदर बड़ी घटना हुई है। पुलिस की गस्ती पर भी घटना ने सवालिया निशान लगा दिए हैं। क्योंकि बैंक से कुछ ही दूरी पर थाना भी है। फिर भी चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं, कि उन्होंने बैंक में चोरी की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

करंजिया बैंक में खिड़की तोडऩे सहित चोरी की आशंका मामले में डिंडोरी से एसडीओपी बी एस गोठरिया जांच के लिए पहुंच चुके हैं, डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच जारी है।

Published on: