शहडोल

बड़ी खबर- बड़ा सड़क हादसा, हादसे में गई एक की जान

बेलगाम ट्रक ने बाइक चालक का कुचला
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2018, 6:13 PM IST
Big news- Big road accident, one killed in the accident

बड़ी खबर- बड़ा सड़क हादसा, हादसे में गई एक की जान
बेलगाम ट्रक ने बाइक चालक का कुचला

शहडोल- शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक की जान चली गई है। दरअसल ब्यौहारी में एक बाइक चालक को बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया। जहां मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई है।
--------------------------------
शिकार के लिए फैलाया था करंट, वनकर्मियों ने जब्त किए तार
जंगली जानवरों के शिकार की थी योजना, वनकर्मियों ने दिखाई सजगता

शहडोल- मुख्यालय से सटे बडख़ेरा गांव के जंगल में शिकारियों ने करंट फैला रखा था। वनकर्मियों की सजगता से पहले ही टीम पहुंच गई और वन्यजीव का शिकार होने से बचा लिया। वन विभाग की कार्रवाई गुरूवार की देर रात की है। बताया गया कि बीटगार्ड गश्त कर रहे थे तभी जंगल में संदिग्ध वस्तुएं नजर आई। वनकर्मियों ने तत्काल जानकारी अधिकारियों को देते हुए मौके पर पहुंचे, जहां पर शिकार के लिए करंट फैलाया गया था। वनकर्मियों ने यहां पर ३८० मीटर जीआई तार और लकड़ी जब्त की है। जिसे चारों ओर घेरा बनाकर करंट के लिए जीआई तार लगाई गई थी। दूसरे दिन शुक्रवार की शाम तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है। वन विभाग के अधिकारी संदेहियों से पूछताछ कर रहे हैं। डीएफओ प्रदीप मिश्रा के अनुसार तार और लकड़ी जब्त के बाद पूछताछ की जा रही है।
-------------------------------------
दो जगहों पर चोरी
शहडोल- जिले में चोरी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। बुढ़ार खरला गांव से बदमाशों ने कीमती बिजली का तार चोरी कर लिया। मामले की शिकायत धनीराम मिश्रा ने पुलिस से की है। उधर सीधी के उचेहरा गांव में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। रज्जन सिंह ने बताया कि बदमाशों ने किराना दुकान से सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
------------------------------------
मवेशियों से भरे तीन वाहन पुलिस ने पकड़े
देवलोद- पुलिस ने मवेशियों से भरे तीन वाहनो को जप्त किया है। पकड़े गए वाहनों में 6 नग बछड़ा, 5 नग पड़वा शामिल है। इसी तरह से 10 चक् का वाहन में भी मवेशी पकड़ाए है। बताया गया हे कि मवेशियों को वाहनों मे निर्दयता से बाधा गयाथा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Published on: