शहडोल

एटीएम में बड़े नोटों का टोटा, बाजार से भी हुए गायब

जिले में पर्याप्त हैं छोटे नोट, करंसी चेस्ट में नहीं आ रहे बड़े नोट
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2018, 8:04 PM IST
Illegal BC Business
Illegal BC Business

शहडोल. शहर में स्थित एसबीआई के कुछ एटीएम में बड़े नोटों का टोटा बना हुआ है। मशीन से 2000 के नोट की जगह100 और 500 के नोट निकल रहे हैं। हालाकि अन्य बैंकों के एटीएम में बड़े नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना बताया जा रहा है। हालांकि बड़े नोट बाजार से भी गायब हो रहे हैं। इसको लेकर लोगों का मानना है कि लोग बड़े नोट दबा रहे हैं, जिससे सरकार की फिर चिंता बढ़ रही है। बड़े नोट बाजार में लोग खर्च नहीं करना चाह रहे हैं।
शहर के एसबीआई के एक दर्जन से अधिक एटीएम हैं। लेकिन अधिकांश एटीएम में २ हजार के नोट कम निकल रहे हैं। 100 के नोटों की अधिकता है। 500 के नोट भी पर्याप्त निकल रहे हैं। लोग जब एटीएम में बड़ी रकम निकालने जाते हैं तो अधिकांशत: पांच-पांच सौ और सौ के नोट निकलते हैं। मामले में एसबीआई चीफ मैनेजर पीडी द्विवेदी ने कहा कि २ हजार के नोट थोड़े कम हैं, लेकिन करंसी पर्याप्त मात्रा में है। एसबीआई की करंसी चेस्ट से 2 हजार के नोट नहीं आ रहे हैं। जिससे एटीएम में 100 और पांच सौ के नोट निकल रहे हैं। लीड बैंक प्रबंधक विजय चौरसिया ने बताया कि उनके पास २ हजार के नोट एटीएम से न निकलने की कोई शिकायत नहीं आई है। विभिन्न बैंकों के एटीएम से सभी नोट निकल रहे हैं। शहडोल में करंसी का स्टॉक बना हुआ है। जिसमें सौ, पांच सौ और अन्य बैंकों के करंसी चेस्ट में 2 हजार के नोट भी उपलब्ध हैं। जिले में सरकारी, प्राइवेट, ग्रामीण और कॉपरेटिव बैंकों की करीब 75 शाखाएं हैं। बैंकों में पैसा पहुंचाने के लिए आधा दर्जन करंसी चेस्ट हैं, जिनके माध्यम से बैंको को पैसे पहुंचाया जाता है। करंसी चेस्ट में करंसी का पर्याप्त स्टॉक है। बैंकों की डिमांड पर नए लॉट में जरुरत के हिसाब से नोट उपलब्ध कराए जाते हैं।

Published on: