शहडोल

उपभोक्ता संगठन ने सौपा ज्ञापन, टोल प्लाजा बैरियर में हो रही परेशानी का तत्काल किया जाए निराकरण

स्थानीय लोगो से जबरन वसूला जा रहा टोल टैक्स
less than 1 minute read
 Consumer organization urged to resolve the issue of Saupa Memorandum, Toll Plaza Barrier
उपभोक्ता संगठन ने सौपा ज्ञापन, टोल प्लाजा बैरियर में हो रही परेशानी का तत्काल किया जाए निराकरण

शहडोल। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर टोल प्लाजा में स्थानीय लोको को हो रही परेशानी से तत्काल निराकरण की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि टोल प्लाजा से २ किलो मीटर की परिधि में निवास करने वाले स्थानीय निवासियो को होने वाली परेशानी को गोर नहीं किया गया है। स्थानीय लोगो से जबरन टोल टैक्स वसूला जा रहा है। जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। रायपुर जिले में २० किलोमीटर परिधि के निवासियों को टोल टैक्स से मुक्त किया गया है। इस लिए शहडोल जिलो को भी टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।

थियेटर के-स्क्वायर के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने टोल प्लाजा के साथ संभागीय मुख्यालय में संचालित थियेटर के-स्क्वायर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कलेक्टर से की गई शिकायत में बताया गया है कि थियेटर में उपभोक्ताओं को दी जा रही खाद्य सामग्री में लूटा जा रहा है। एक पॉपकार्न वजन ५० ग्राम ११० रुपए में दी जा रही है। जबकि पैकेट में कीमत भी प्रदर्शित नहीं है। इस लिए जांचकर पारदर्शी तरीके से खाद्य सामग्री का विक्रय कराया जाए।

उत्साह से मनाया गया प्रवेश उत्सव
बाणसागर परियोजना के शासकीय विद्यालय में सोमवार को प्रवेश उत्सव बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया है ।प्रवेश उत्सव में नगर परिषद खाड़ की उपाध्यक्ष ममता शुक्ला ,प्राचार्य साधना गुप्ता, प्रधानाचार्य आरके नामदेव, प्रधानाचार्य आरजी द्विबेदी, शशिबाला सिंह, विद्या मैडम, सुशीला द्विबेदी, आशा सिंह,मीना सिंह, सत्यवती गुप्ता सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों के तिलक लगाकर पुस्तकें दी गई । इसी प्रकार शासकीय हाई स्कूल चचाई, माध्यमिक खाड़ ,माध्यमिक रामगढ़, हाई स्कूल जगमल ,सेहरा में भी प्रवेश उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया है ।

Published on:
24 Jun 2019 08:33 pm