शहडोल

चार साल पहले हुई थी शादी, झाडिय़ों में मिली लाश

नवविवाहिता की हत्या, घर में घुसा डॉग स्क्वॉड
2 min read
Mar 26, 2018
Crime- Marriage was done four years ago, dead bodies found in rioters

चार साल पहले हुई थी शादी, झाडिय़ों में मिली लाश

शहडोल- ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खामडांण गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। टीआई ब्यौहारी सुदीप सोनी ने बताया कि ब्यौहारी थाना अंतर्गत गांव मऊ में रामजी राठौर की नवविवाहिता पत्नी नीतू राठौर (22) अचानक घर से लापता हो गई थी। इसके बाद खामडांण के जंगल में युवती की लाश मिली है। पुलिस के अनुसार युवती के गले में चोट के निशान है। पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवत गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। डॅाग स्क्वाड आसपास के इलाकों में पड़ताल करते हुए मृतक के घर में जा घुसा। पुलिस की संदेह की सुई परिजनों पर ही टिकी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पतासाजी शुरू कर दी है।

घर में होता था विवाद
पुलिस के अनुसार युवती नीतू राठौर की चार साल पहले शादी हुई थी। बताया गया कि पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद की स्थिति निर्मित होती थी। मृतका के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने बयान दर्ज करते हुए पूछताछ कर रही है, जल्द मामले का खुलासा हो सकता है।
----------------------
30 फोल्डर्स के भीतर दबा रखी थीं चार हजार पोर्न फिल्में

शहडोल/धनपुरी - अमलाई पुलिस ने कोयलांचल क्षेत्र में कई मोबाइल दुकानो में छापा मारकर कम्प्यूटर की जांच की । जिनमें दो दुकानो में पोर्न फिल्म कम्प्यूटर में लोड पाई गई। पुलिस ने कम्प्यूटर को जब्त कर संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दुकान संचालक पुलिस की रेड के बाद भी गुमराह करने के लिए एक के अंदर एक फोल्डर में 4 हजार क्लिप डाउनलोड कर रखा था।

टीआई अरुण पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दीपक मोबाइल दुकान के संचालक रोहित गुप्ता और नीरज कम्प्यूटर प्रिंटर्स कम्प्यूटर में पोर्न फिल्म के वीडियो लोड कर रखा था। रोहित गुप्ता के कम्प्यूटर के ई एवं डी ड्राइव में 2158 अश्लील पोर्न वीडियो लोड पाया गया । बकहो में संचालक नीरज शर्मा के कम्प्यूटर में 1949 अश्लील वीडिया लोड मिला। दोनो दुकानों के कम्प्यूटर जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published on:
26 Mar 2018 04:02 pm