शहडोल

दामिनी खदान का सुलझा मामला, कास्तकारों को मुआवजा और युवको को मिलेगी नौकरी

कास्तकारों को मिली राहत
2 min read
May 07, 2018
 Damani's case will be settled, compensation will be given to workers and youth will get job

दामिनी खदान का सुलझा मामला, कास्तकारों को मुआवजा और युवको को मिलेगी नौकरी
खैरहा .सोहागपुर एरिया अंतर्गत दामिनी भूमिगत खदान द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण मामले में शुक्रवार का दिन किसानो के लिए खुशी खबर लेकर आई। बीते पांच वर्षो से मुआवजा और नौकरी की आस में दर-दर की ठोकर खा रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। दामिनी प्रबंधन में संबधित किसानों को अब नोटिस बांट दिया है और नोटिस के साथ ही तय मुआवजा की राशि भी बता दिया है। शुक्रवार को दामिनी भूमिगत खदान के सर्वेयर कार्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रबंधन ने किसानों को नोटिस वितरित किया और मुआवजा वितरण जल्द होने की बात कही। क्षेत्रीय नेताओं से लेकर विधायक और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने बीते दो साल से इस मुद्दे में मशक्कत कर रहे थे किंतु कोल प्रबंधन किसानों की मांग सुनने को तैयार नही था। किंतु बीते सप्ताह सीएमडी बिलासपुर बीआर रेड्डी ने सोहागपुर एरिया का दौरा किया था, विभागीय गतिविधियों में हिस्सा लेने के बाद उन्होने किसानों के प्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक सोहागपुर हाऊस में की थी। जिस पर उन्होने किसानों को 30 अप्रैल तक मुआवजा मुहैया कराने की बात कही थी। जिसके एवज में 4 अप्रैल से किसानों को नोटिस प्रदान किया जा रहा है जिसके पश्चात जल्द ही मुआवजा वितरण राशि किसानों को मिलने के आसार दिखाई देने लगे है। किसानों ने इस मुद्दे में कहा कि यदि प्रक्रिया में सोहागपुर क्षेत्र के अधिकारी और दामिनी मांइस के अधिकारियों ने विलंब नही किया तो शीघ्र ही किसानों को उनका हक मिल जाएगा।
गर्मी में राहत देने राहगीरों कोपिला रहे शरबत
बरगवां .ओपीएम सेंट्रल लैब के विभागीय अधिकारियों ने रविवार को सुबह एनएच 43पर आने- जाने
वाले राहगीरों को शरबत पिलाकर ठंडक दिलाई। सेंट्रल लैब के डीजीएम संजीव जैन की देख रेख में यह पुण्य कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि माता जी की स्मृति मे उनके द्वारा यह सब कराया गया। ओपीएम जैन मंदिर के सामने रोड पर संजीव जैन और उनके विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि तपती धूप में लोगो को मीठा शरबत गर्मी से राहत दिलाया है।

Published on:
07 May 2018 08:08 pm