
निदेशक ने केन्द्रीय अस्पतालों का किया निरीक्षण
मिलेगी सुविधा ...
धनपुरी. एसईसीएल के निर्देशक (कार्मिक) डॉ. आरएसझा के नेतृत्व में केन्द्रीय चिकित्सालयों में उपलब्ध सेवाओं का मुआयना किया जा रहा है। निरीक्षण दल में प्रमुख चिकित्सा सेवाएॅं एसईसीएल डॉ. मिनाक्षी देब, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी और क्षेत्रीय कल्याण मण्डल के सदस्य शामिल है। जो केाल इंडिया के अधीन संचालित अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं।
दौरे के दूसरे चरण में शनिवार को जोहिला, सोहागपुर, जमुना कोतमा, हसदेव तथा चिरमिरी क्षेत्र के डिस्पेन्सरियों एवं हॉस्पिटलों का अवलोकन किया । जोहिला क्षेत्र में निरीक्षण के समय उनके साथ ओपी कटारे महाप्रबंधक जोहिला, पीके पोद्दार महाप्रबंधक , आरके पाठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी जोहिला क्षेत्र और जोहिला के कल्याण मण्डल के सदस्य उपस्थित रहे । इसके पूर्व नवंबर 2017 को एसईसीएल संचालन समिति के सदस्यों के साथ कम्पनी के तीनो ंसेन्ट्रल हॉस्पिटलो ंका निरीक्षण किया गया था ।जिसके सुझावों को सक्षम अधिकारी के अनुमोदन की अनुशसा की गई है।
सूत्रों ने बताया कि डॉ. झा सोहागपुर स्थित सेन्ट्रल हास्पिटल भी जायेंगे । जहॉं सीटी स्कैन सुविधायुक्त चिकित्सा केन्द्रका संचालन किया जा रहा है। सोहागपुर चिकित्सालय में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के रहने के लिए रैन-बसेरा की सुविधा भी प्रदान की गयी है। कंपनी के तीनों सेन्ट्रल हास्पिटल-मनेन्द्रगढ़, बुढ़ार व गेवरा में हीमोडायलिसिस की सुविधा शुुरू की गयी है। जिससे गुर्दे के बीमारी ंको स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस करा पाना संभव हो सका है।
एसईसीएल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत भी चिकित्सा के क्षेत्र मे ंकई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। बिलासपुर से सटे जनस्वास्थ्य केन्द्र गनियारी में कम्पनी ने वित्तीय सहयोग के जरिए कई चिकित्सकीय मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित की है। निर्देशक (कार्मिक) के नेतृत्व में उपरोक्त दौर से प्राप्त रिपोर्ट एवं समीक्षा का उपयोग कम्पनी में चिकित्सा के क्षेत्र में दूरगामी नीतियों के निर्माण तथा सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा। किया जाएगा।