शहडोल

मरीज को भर्ती कर गायब हो गए डॉक्टर, मरीज की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

डॉक्टर्स की लापरवाही उजागर, पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 12:12 PM IST
Doctor laparwahi ujagar, marij ki mout, read shahdol news
मरीज को भर्ती कर गायब हो गए डॉक्टर, मरीज की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

शहडोल- लापरवाही को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहने वाले ब्यौहारी अस्पताल में एक बार फिर से डॉक्टर्स की लापरवाही उजागर हुई है। यहां पर मरीज के परिजन डॉक्टर का इंतजार करते रहे। डॉक्टर को
इस दौरान कई बार फोन भी किए, लेकिन डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे और आखिर में मरीज की मौत हो गई।

ऐसे में एक बार फिर से कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन ?, इस मरीज के मौत का जिम्मेदार कौन ?

दरअसल मामले की शिकायत वृद्ध महिला के पुत्र रामदयाल पटेल ने की है, जो सनौसी के रहने वाले हैं, और उन्होंने इस बात की शिकायत थाना सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की है। पीडि़त ने बताया है कि उनकी मां बाबी बाई पटेल जो 60 साल की थीं, उन्हें सुबह-सुबह सात बजे के करीब चक्कर आया जिसके चलते वो गिर गईं थीं। और फिर इलाज के लिए उन्हें ब्यौहारी अस्पताल में आनन फानन में भर्ती कराया गया।

जहां पर डॉक्टर अपूर्ण पांडेय और स्टॉफ नर्स कल्पना तिवारी, देवकी सिंह द्वारा दवाई देकर मरीज को भर्ती कर दिया गया। इसके बाद डॉक्टर अपूर्ण पांडेय द्वारा कहा गया कि आधे घंटे में दोबारा आते हैं लेकिन काफी समय तक कोई भी मरीज की हालत जानने नहीं आया। मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी। जिसे देखते हुए तय समय तक जब कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने डॉक्टर को फोन पर भी इसकी जानकारी दी लेकिन तीन बजे तक कोई भी डॉक्टर मरीज की हालत जानने अस्पताल नहीं पहुंचा। जिसके बाद लगातार हालत बिगडऩे से मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

मौत के बाद लगाया ऑक्सीजन, किया रेफर

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौत के बाद डॉक्टरों ने आक्सीजन लगाया है। इसके बाद रेफर के दस्तावेज तैयार करने लगे। परिजनों का कहना था कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो मौत नहीं होती।

Published on: