शहडोल

पुलिस अफसर से की छेड़छाड़, भेजे गए जेल, बताए जा रहे मंत्री के रिश्तेदार

पढि़ए पूरी खबर

2 min read
Feb 26, 2018
eve teasing from the police officer, sent to jail

डिंडोरी- जिला डिंडोरी में पदस्थ एक ट्रेनी महिला पुलिस अफसर से छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। ये घटना तब हुई जब शाम को करीब 5 बजे एक महिला डीएसपी एक अन्य ट्रेनी डीएसपी के साथ एक रेस्टोरेंट में भोजन करने की गई। तभी रेस्टोरेंट में ही कुछ मनचले भी पहुंचे और महिला अफसर के साथ छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने लगे।
पुलिस के मुताबिक ट्रेनी डीएसपी जब रेस्टोरेंट में भोजन कर रहीं थी। तभी आरोपी भी वहां पहुंचे औ भद्दे कमेंट करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने एक वेटर से डीएसपी का मोबाईल नंबर लाने को भी कहा। ट्रेनी
डीएसपी ने मनचलों की हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। और भोजन के बाद रेस्टोरेंट से निकलकर अपनी गाड़ी से कार्यालय जाने लगे। जिसके बाद मनचले भी रेस्टोरेंट से निकलकर उनका पीछा करने लगे। और रास्ते में भी अश्लील शब्दों के प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ किया। जिसके बाद मनचलों की हरकतों से त्रस्त आकर ट्रेनी पुलिस अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी, तब तक आरोपी फोर व्हीलर गाड़ी से जबलपुर की ओर भाग निकले। ये सूचना जबलपुर से डिंडोरी की ओर जा रहीं एएसपी सुनीता रावत को दी गई। उन्होंने गाड़ी के रंग और नंबर के आधार पर मनचलों को शहपुरा के पास दबोचा और डिंडोरी ले गर्इंं। आरोपियों पर छेड़छाड़ एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मंत्री के रिश्तेदार हैं।
--------------------------

इलाज के अभाव में झुलसी महिला ने दम तोड़ा
डिंडोरी - शुक्रवार की रात आग से झुलसी महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल होने से महिला को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया था। जहां ऑक्सीजन की कमी बताते हुये महिला को भर्ती करने में आनाकानी की जा रही थी। जिसके बाद परिजनों ने एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के शव को वापस डिंडोरी लाया गया जहां पीएम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि माधवी पति गंगाराम 26 वर्ष निवासी निघोरी मिरगी की बीमारी से पीडि़त थी। शुक्रवार शाम महिला को मिरगी का दौरा आ गया और पास में ही रखी चिमनी की चपेट में आ गई। जिससे आग कपड़ो में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Published on:
26 Feb 2018 02:03 pm