शहडोल

बोर्ड परीक्षा से पहले एक्सपर्ट की राय, ऐसे करें कॉन्सेप्ट क्लीयर

उमरिया कलेक्टर ने दिए टिप्स
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 6:06 PM IST
Expert opinion before board examination, such as Concept Clear

शहडोल- बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आते ही छात्र- छात्राओं में तनाव की स्थिति बनना स्वभाविक है। बोर्ड परीक्षाओं में टाइम मैनेजमेंट और किताबों से पढ़ाई बेहतर अंक लाने में छात्र- छात्राओं की मदद कर
सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पत्रिका हैप्पी एग्जाम कॉलम में कलेक्टर उमरिया माल सिंह ने कई टिप्स साझा किए हैं। कलेक्टर के अनुसार, किताबों से बेहतर तरीके से कान्सेप्ट क्लीयर होगा। इसके अलावा रटने की आदत को दूर करनी होगी। रटा हुआ विषय कुछ समय तक तो याद रहेगा लेकिन बाद में भूल जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि वे विषयों में निरंतरता बनाकर रखें। एक विषय पूरा होने के बाद हर दिन दोहराएं जरूर, अन्यथा लगातार पढऩे से पीछे के विषयों के टॉपिक भूल जाएंगे।

मजाक नहीं बनेंगे, खुद को बनाते हैं मजबूत
कलेक्टर उमरिया माल सिंह के अनुसार, छात्र- छात्राओं में प्रश्न पूछने के लिए सकोच की स्थिति रहती है। छात्र - छात्राएं सोचते हैं कि हमारे पूछने पर दोस्तों के बीच और स्कूल में मजाक बनेगा लेकिन ऐसा नहीं होता है। पूछने से हम खुद को मजबूत करते हैं। इससे कई टॉपिक में काफी सहूलियत भी मिल जाती है।

इन टिप्स को करें फॉलो
- छात्र - छात्राएं आपस में गु्रप डिस्कशन जरूर करें।
- किताबों से पढऩे के बाद खुद के शब्दों में नोट्स बनाएं।
- हर दिन पढ़ें जिससे विषयों में निरंतरता बनी रहे।
- रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठकर याद करने वाले विषयों को पढ़ें।
- दोपहर और शाम के वक्त गणित, फिजिक्स केमेट्री में फोकस करें।
------------------------------
कला साधक संगम 24 फरवरी को
शहडोल - रंगमंच एवं ललित कलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के तत्वाधान में 24 फरवरी को सायं 6 बजे से स्थानीय मानस भवन नगर पालिका परिषद शहडोल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में प्रमिला सिंह विधायक जयसिंहनगर मुख्य अतिथि रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष, आर के अरूसिया पुलिस उप महानिरीक्षक, नरेश पाल कलेक्टर शहडोल, धनराज गुप्ता विभाग प्रमुख के साथ अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

Published on: