शहडोल

फर्जी क्लीनिक पर दबिश, 21 तरह की दवाइयां जब्त

शहर के बीच पिछले कई साल से चला रहा था क्लीनिक
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 1:06 PM IST
fake clinic, Seized 21 types of medicines

फर्जी क्लीनिक पर दबिश, 21 तरह की दवाइयां जब्त

शहडोल- शहर के बीच बिना डिग्री के फर्जी तरीके से एक युवक क्लीनिक संचालित कर रहा था। गलत इलाज और पैसा लेने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दी तो कई चौकाने वाले तथ्य उजागर हुए। युवक बिना डिग्री के कई सालों से शहर के भीतर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था।

रोगोपचार प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुधीर कुमार शुक्ला ने मामले की शिकायत एसडीएम सोहागपुर लोकेश जागीड़ से की थी। पीडि़त ने गलत इलाज और पैसा लेने के आरोप लगाए थे। एसडीएम के पत्राचार के बाद सोमवार को शहर के पुराना आरटीओ कार्यालय बड़ेरिया भवन के नजदीक संचालित क्लीनिक में बीएमओ ब्यौहारी डॉ राजेश मिश्रा के नेतृत्व में दबिश दी। यहां पर डॉ पीके बरई बिना डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक में दबिश देने के बाद दवाईयां जब्त की हैं। इसके साथ ही कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट सौपी है, जल्द ही सील करने की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार झोलाझाप डॉक्टर के यहां से २१ तरह की दवाईयां जब्त की गई है।

इनका कहना है
शहडोल शाखा के रोगोपचार प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने कहा पीके बरई बिना डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे थे। एसडीएम के पत्राचार के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश दी है। यहां से दवाईयां जब्त की है। मौके पर कोई दस्तावेज और डिग्री नहीं मिली है। कार्रवाई के लिए एसडीएम को रिपोर्ट दे दी गई है।

---------------------------------------------

फांसी लगाकर की खुदकुशी
शहडोल- सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धुरवार गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि महेश बैगा घर में फांसी लगा लिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा। अब तक आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

Published on: