शहडोल

फेरो म्रोन टेप से फलो में नहीं लगेंगे कीड़े

कृषि विज्ञान केन्द्र ने किया प्रयोग, सभी को दी जाएगी सलाह

2 min read
Jul 09, 2018
Ferro mrone tape does not take root in fruit

शहडोल। कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल में सघन पद्धति से लगाए गए फलदार पौधों में लगे फलों को कीड़े से बचाने के लिए नया प्रयोग किया गया है। जिसमें इन पौधों में फेरो म्रोन टेप लगाया गया है। इसकी मदद से फलो में लगने वाले कीड़ों की संतति रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें रखे गए विशेष रसायन की वजह से कीड़े इसके अंदर प्रवेश कर जाते हैं और वह बाहर नहीं निकल पाते हैं। यहां लगाए गए अनार के पौधों में उक्त टेप लगाए गए हैं। जिसके अच्छे परिणाम देखने मिल रहे हैं। इसके प्रयोग से पौधों में लगने वाले फल पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यदि यह प्रयोग अच्छी तरह से सफल हो गया तो किसानों के लिए यह अच्छी उपलब्धि होगी।
क्या है फेरो म्रोन टेप
फेरो म्रोन टेप गोलाकार बाक्स होता है। जिसे फलदौर पौधों में लटका दिया जाता है। इसके अंदर एक विशेष प्रकार का रसायन उपयोग किया जाता है। अलग-अलग कीड़ो की मादा प्रजाति में आने वाली स्मैल इस रसायन से आती है। जिसके चलते नर कीड़े इस बाक्स के अंदर पहुंच जाते हैं। जिसके चलते नर व मादा का मेल नहीं हो पाता और इनकी संतति नहीं बढ़ती है।
अभी चल रहा प्रयोग
फलदार पौधों में लगने वाले फलों को सुरक्षित करने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में यह प्रयोग किया गया है। इसके सार्थक परिणाम आने पर यही प्रयोग जिले के ऐसे किसानों के बीच किया जाएगा जिन्होने फलदार पौधों का बगीचा लगा रखा है। इससे ऐसे फल जिनमें मिठास ज्यादा होने के चलते कीड़े लग जाते हंैं वह पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।
इनका कहना है
फलों को कीड़ो से बचाने के लिए व उनकी संतति को रोकने के उद्देश्य से फेरो म्रोन टेप लगाए गए हैं। जिसके अच्छे परिणाम देखने मिल रहे हैं।
मृगेन्द्र सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र शहडोल

Published on:
09 Jul 2018 12:51 pm
Also Read
View All