शहडोल

यहां मिल रहा है युवाओं को नौकरी के लिए बेहतर अवसर

पं.एस एन शुक्ला विवि में दो दिवसीय जाब फेयर का हुआ शुभारंभ
2 min read
• •
Updated: 24 Feb 2018, 9:26 AM IST
Finding a better opportunity for young people here
Finding a better opportunity for young people here

शहडोल। युवा शक्ति देश व समाज की रीढ़ होते हैं इन्हे बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान हों इसके लिये सरकार ने कौशल विकास का रास्ता तैयार किया है। जिसके माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण लेकर युवा अपने लिए रोजगार के नये-नये रास्ते तैयार कर सकते हैं। युवा शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने साथ १० अन्य लोगो को भी रोजगार मुहैया करा सकते हैं। उक्त आशय के उद्गार जयसिंहनगर विधायक प्रमिला सिंह ने पं. एस एन शुक्ला विवि में जाब फेयर के शुभारंभ अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुये कहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस जाब फेयर में ९ कंपनियों ने भाग लिया। इसके साथ ही उद्योग विभाग व रोजगार कार्यालय द्वारा भी स्टाल लगाकर छात्रों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की साथ ही उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का काम किया गया। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सीमा वर्मा, कुलपति डा. मुकेश तिवारी, कुल सचिव डा. विनय सिंह, प्रो. करुणेश झा के साथ ही विवि का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कुलपित डा. मुकेश तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को एक नई दिशा मिलते हैं। रोजगार के माध्यमों को जानने-समझने का अवसर मिलता है। लेकिन इसके लिये छात्रों में भी ललक होनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम में वर्ष में तीन से चार बार होने चाहिए लेकिन उसमें कोई औपचारिकताएं नही होनी चाहिए बल्कि युवाओं को जितना ज्यादा से ज्यादा समय युवाओं को उसे समझने व जानने के लिए मिल सके इस पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
३94 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने जाब फेयर को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रयास हैं कि जिले से बेरोजगारी समाप्त हो। शिक्षा के बाद नौकरी न मिलने की वजह से बेरोजगारी बढ़ रही है। तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल विकास केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। जिससे कि युवा तकनीकी ज्ञान लेकर प्राईवेट क्षेत्र में भी अपने लिये रोजगार के अवसर तलाश सकें। निजी क्षेत्र में नौकरी के लिये दूर तो जाना पड़ेगा लेकिन जब पहला कदम उठाएंगे तभी आगे बढ़ेंगे। श्रीमती वर्मा ने बताया कि शासकीय पंडित शंभूनाथ शुक्ल स्नात्कोत्तर महाविद्यालय शहडोल में आयोजित जॉब फेयर में 394 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। उन्होने बताया कि जॉब फेयर मेले में कुल 525 आवेदक उपस्थित थे। जिनमें से 394 आवेदकों का चयन 9 कंपनियों द्वारा किया गया।

Published on: