शहडोल

यहाँ हर ग्राम पंचायत में बनेंगी गौशालाएं

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश

2 min read
Nov 16, 2017
Gaushalas will be built in every village panchayat here

शहडोल- जिले की हर ग्राम पंचायत में गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। कलेक्टर नरेश पाल ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले की हर ग्राम पंचायत में गौशालाएं बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें तथा गौसेवा के उद्देश्य को लेकर जिले के हर ग्राम पंचायत में गौशालाएं बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित की करें, ताकि पशु धन का संरक्षण और संवद्र्धन हो सके। जिले की सभी पशु चिकित्सालय एवं गौशालाओं में समुचित साफ -सफाई होना चाहिए, पशु धन के लिए समुचित चारे आदि की व्यवस्था होना चाहिए साथ ही पशुधन का समय-समय पर टीकाकरण भी होना चाहिए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि जिले के लिए कैटल एंबुलेंश भी खरीदने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाए ताकि पशुओं का समुचित उपचार किया जा सके। कलेक्टर नरेश पाल ने उक्त निर्देश मंगलवार को जिला पशु कल्याण समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए।

उप संचालक पशु विभाग ने पशु कल्याण समिति की पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पशु चिकित्सालय खन्नौधी की 11 दुकानों की नीलामी की गई थी, जिसमें 3 लाख 87 हजार रुपए में से 2 लाख 95 हजार रुपए तथा दुकाना क्रमांक 13 की बोली राशि 3 लाख 96 हजार रुपए जमा होना शेष है।अगर राशि जमा नहीं की गई तो अमानत राशि जब्त कर दुबारा नीलामी की जाए।
---------------------------

गोहपारू ब्लॉक को घोषित किया जाए सूखाग्रस्त
शहडोल- जनपद पंचायत गोहपारू के कृषकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। जिसमें कृषकों ने गोहपारू ब्लाक को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणो ने आगाह किया है कि यदि उनकी मांग पर अमल नही किया गया तो वह आगामी 19 नवम्बर को गोहपारू बस स्टैण्ड के सामाने चक्काजाम व हड़ताल करने के लिये बाध्य होंगे। जिला प्रशासन को सौंपे गये ज्ञापन में कृषको ने कहा है कि इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण उनकी फसल काफी प्रभावित हुई है। खेत में बोई हुई धान की फसल सूख कर नष्ट हो गई वहीं दलहन व अन्य फसलों की खेती ही नही करा पाये। जिससे उन्हे काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। इसके बाद भी जिले के केवल जयसिंहनगर व ब्यौहारी ब्लाक को ही सूखा ग्रस्त घोषित किया जा रहा है। जबकि गोहपारू ब्लाक के कृषकों को सबसे ज्यादा नुक्शान उठाना पड़ा है। कृषकों ने ऋण लेकर कृषि कार्य किया था। फसल न होने की वजह से वह इसकी भरपाई कैसे करेेंगे। कृषकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि गोहपारू व सोहागपुर को भी सूखा ग्रस्त घोषित किया जाये।

Published on:
16 Nov 2017 06:57 pm
Also Read
View All