
शहडोल- भारत में क्रिकेट का एक अलग ही क्रेज है, क्रिकेट के इस खेल में युवा बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, क्योंकि इस खेल में अब पैसा भी है और ग्लैमर भी, साथ में एक बेहतरीन स्पोर्ट्स भी है। क्रिकेट के दीवाने देश में किस कदर है इसका अंदाजा आप अभी हाल ही में चल रहे आईपीएल के मुकाबलों को देखकर लगा सकते हैं, स्टेडियम से लेकर घरों के टीवी में भी मैच ही मैच चल रहा है। और क्रिकेट की यही दीवानगी भी एक वजह है कि अब इंडियन टीम में भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आ रहे हैं, और टीम भी लगातार बेहतरीन खेल दिखा रही है।
बड़े शहर हों या फिर छोटे शहर हर जगह से खिलाड़ी निकलकर इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच रहे हैं। अभी हाल ही में शहडोल शहर की खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार ने कमाल किया। और इंडियन भारतीय विमेंस टीम में अपनी जगह बनाई, तो वो भी इसी शहडोल से खेलकर आगे बढ़ीं और अब इंटरनेशनल लेवल पर ऑलराउंडर खेल का प्रदर्शन कर रही हैं।
शहडोल संभाग में क्रिकेट का एक अलग ही क्रेज है, और यहां खिलाडिय़ों की कमी नहीं है, यहां क्रिकेट का जुनून आपको देखना है तो सुबह और शाम के वक्त शहर के गांधी स्टेडियम पहुंच जाइए, आपको खुद ही क्रिकेट का जुनून देखने को मिल जाएगा।
युवा खिलाडिय़ों के लिए मौका
शहडोल का संभागीय क्रिकेट संघ अब टैलेंट सर्च आयोजित करने जा रहा है, जहां संभागभर के युवा खिलाड़ी इस टैलेंट सर्च में हिस्सा ले सकते हैं, और अगर वो यहां सेलेक्ट होते हैं तो उन्हें फ्री ट्रेनिंग दी
जाएगी, उनके पास संभागीय क्रिकेट संघ के नजर में आने का अच्छा मौका रहेगा।
इस तारीख को टैलेंट सर्च
संभागीय क्रिकेट संघ द्वारा 29 और 30 अप्रैल को क्रिकेट टैलंट सर्च का आयोजन सुबह 8 बजे से किया जा रहा है, टैलेंट सर्च का आयोजन शहर के गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। इस टैलेंट सर्च में बालक और बालिका दोनों ही वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी जिनकी जन्मतिथि 1 सितंबर 2000, और 1 सितंबर 2006 के बाद की हो वो इस सेलेक्शन प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं।
बालिका वर्ग के लिए उम्र का बंधन नहीं
बालिका खिलाड़ी के लिए कोई उम्र का बंधन नहीं है, किसी भी उम्र की लड़की इस टैलेंट सर्च में शामिल हो सकती है।
ऐसे खिलाड़ी नहीं हो सकते शामिल
ऐसे खिलाड़ी जो कभी भी संभाग का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं वो इस सेलेक्श प्रोसेस में शामिल नहीं हो सकते हैं।
सेलेक्ट होने वाले खिलाडिय़ों को फ्री ट्रेनिंग
संभागीय क्रिकेट संघ के सचिव अजय द्विवेदी ने बताया कि टैलेंट सर्च में सेलेक्ट होने वाले खिलाड़ी बालक और बालिका वर्ग दोनों को ही 10 मई से 10 जून तक बिल्कुल फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी, इसकी कोई
फीस नहीं ली जाएगी।