शहडोल

इस विश्वविद्यालय परिसर में हुई रंग गुलाल की वर्षा

युवाओं ने कैंपस में खेली होली
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 8:38 AM IST
Gulal rains in this university campus
Gulal rains in this university campus

शहडोल. पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में सोमवार को होली का का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारी व छात्रों ने जमकर रंगो का पर्व मनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालयीन छात्र अपने प्राध्यापकों को गुलाल लगाकर उनका आशिर्वाद ग्रहण किया। इसके उपरांत विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। रंग गुलाल का यह सिलसिला पूरा दिन चलता रहा। सभी छात्र-छात्रा होली के इस रंग में पूरी तरह से सराबोर नजर आए। इस अवसर पर छात्र संघ उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, आशीष तिवारी के साथ विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।
कमिश्नर से मिलीं क्रिकेटर पूजा
देश की ख्यातिलब्ध महिला क्रिकेटर पूजा वस्त्राकर ने शनिवार को कमिश्नर राजनीश श्रीवास्तव से मुलाकात की और होली पर्व की शुभकामनांए दी, इस अवसर पर क्रिकेटर के कोच भी उपस्थित रहे। कमिश्नर से चर्चा के दौरान क्रिकेटर पूजा वस्त्राकार ने कमिश्नर को बताया कि उसे क्रिकेटर बनने का बचपन से ही जुनून था। उन्होने बताया कि शहडोल में क्रिकेटर के खिलाडिय़ों के लिए अच्छी सुविधाएं नही होने के बाबजूद उन्होने ने अपने क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किया। जिसके परिणाम स्वरूप उसका राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर टीम में चयन हुआ। क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार ने कमिश्नर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के संस्मरण भी सुनाएॅ। कमिश्नर ने इस अवसर पर कहा कि हमे आपकी सफलता पर गर्व किसीमित संसाधनो के बावजूद भारतीय क्रिकेटर टीम चयन हुआ। कमिश्नर द्वारा क्रिकेटर पूजा वस्त्रकार को होली की शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे।

...................................

श्लोकों का अलग अंदाज में पाठ
शहडोल. श्रीमद् भगवत गीता के श्लोकों का विशेष सांख्यिकी अंदाज में पाठ करने पर श्रंगेरी में पं. राम अवतार शुक्ला को शंकराचार्य ने सम्मानित किया है। श्री शुक्ल को दूसरी बार शंकराचार्य से यह सम्मान मिला है। गीता के श्लोंको का पहले प्रारंभ से और भी उसी को अंत से पाठ कर सुनाया गया था। शंकराचार्य द्वारा २१ हजार रुपये नगद, प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

Published on: