शहडोल

मध्यप्रदेश में यहां मौसम हर दिन बदल रहा मूड, कहीं बारिश तो कहीं आंधी

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 12:18 PM IST
Here in Madhya pradesh change weather

शहडोल- मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग में हर दिन मौसम करवटें बदल रहा है, सुबह होते ही चटक धूप होती है। दिनभर धूप के थपेड़ों से लोग परेशान रहते हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, और फिर अचानक से शाम होते ही मौसम करवट बदल लेता है। कहीं तेज आंधी चलने लगती है, कहीं बारिश होने लगती है।

शहडोल का मौसम


शहडोल में भी पिछले कुछ दिन से मौसम अचानक करवट बदल ले रहा है, सुबह होते ही चटक धूप होती है, सुबह 7-8 बजे से ही तेज धूप समझ में आने लगती है, दोपहर तक पारा बहुत चढ़ जाता है, गर्मी इतनी तेज होती है कि सड़कों पर लोग कम ही नजर आते हैं, और फिर अचानक से शाम होते-होते मौसम अपना मूड बदल लेता है, मतलब हवाएं चलने लगती हैं, कभी-कभी जिले में कहीं-कहीं बारिश भी हो जाती है, हवाएं लगातार चलती रहती हैं।

अनुपपुर का मौसम


अनुपपुर जिले के मौसम का हाल भी कुछ ऐसा ही है, यहां भी कल शाम को बारिश हुई, पहले हवाएं चलीं, और फिर हवाओं के साथ ही बारिश की शुरुआत हो गई, इस जिले में भी पिछले कुछ दिन से मौसम अपना मूड अचानक ही बदल लेता है, पहले सुबह से तेज धूप होती है और फिर शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बादल आकाश में छा जाते हैं, और जिले में कहीं-कहीं बारिश की कुछ बूंदे भी गिरने लगती हैं।

इस मौसम से नुकसान


वैसे तो इस तरह से मौसम के करवट बदलने से सभी को अपने स्वास्थ्य का ख्वाल तो रखना ही चाहिए, क्योंकि सर्द गर्म का खतरा बना रहता है। साथ ही इस तरह की आंधी और तेज हवाओं से आम के फसलों का भी खासा नुकसान हो रहा है, क्योंकि तेज हवाओं की वजह से आम पेड़ से झड़ जा रहे हैं।

शादियों के सीजन में मौसम का खलल

शादियों का सीजन है और इस तरह से तेज आंधी-तूफान और हल्की फुल्की बारिश से शादियों के उत्सव भरे माहौल में खलल पड़ रहा है, क्योंकि अचानक से तेज आंधी-तूफान की वजह से व्यवस्था करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Published on: