शहडोल

यहां मरीजो का चिकित्सकों ने किया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

वार्ड 38 में आयोजित शिविर का 200 लोगों ने उठाया लाभ
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 8:48 AM IST
Here's a free health test by the doctors of the patients.
Here's a free health test by the doctors of the patients.

शहडोल. नगरपालिका परिषद शहडोल की अध्यक्ष उर्मिला कटारे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस पर नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन वार्ड नं. 38 पुरानी बस्ती मे किया गया। जहां सबसे पहले 21 कन्याओं का नगरपालिका अध्यक्ष ने पूजन करके स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश पाण्डेय, डॉ. पूजा दुबे, डॉ. सिद्वार्थ सिंह, डॉ. अविनाश दुबे, डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, डॉ बरिया की उपस्थिति रहे। स्वास्थ्य शिविर में दांत, नेत्र एवं सामान्य रोगों के लगभग 200 लोगों ने इसका लाभ उठाया।
नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे द्वारा स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिविर मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आप सभी लोगों के लिए लगाया गया है। कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष सुदीप शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, नरेन्द्र दुबे, चन्द्रेश द्विवेदी, राजू यादव, पार्षद संचिता सरवटे, महेश भागदेव, पदम खेमका, अभिषेक चौकसे, राजा कटारे, मुकेश जगवानी, राजू अग्रवाल, संतोष मिश्रा, अभिदीप सोनी, किशन साहू, संदीप शुक्ला, शत्रुघन मिश्रा, राजा यादव, सावित्री सेन, आगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता मिश्रा आदि मौजूद थे।

......................................
सेवानिवृत्त पर दी गई विदाई
शहडोल. नपा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह २८ फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने पर नगर पालिका में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्री सिंह को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। उक्त विदाई समारोह के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, मुख्य नपा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी एवं पार्षद उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा श्री सिंह के कार्यकाल कार्यो एवं अनुभव की सराहना की। विदाई समारोह में नपा के सहायक यंत्री बृजेन्द्र प्रसाद वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक मोतीलाल सिंह, उपयंत्री देवकुमार गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, भूपेन्द्र सिंह, राजमणि शर्मा, संतोष सिंह, राजेश पांडेय, धर्मेन्द्र सोनी, रामजी वर्मा, जयदीप गुप्ता, व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Published on: